Shani Gochar 2025: कर्मफल दाता शनि को बलशाली ग्रहों में से एक माना जाता है। शनि एक राशि में सबसे लंबी अवधि तक रहते है जिसके कारण इसका प्रभाव हर राशि में लंबे समय तक रहता है। शनि एक निश्चित अवधि के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। शनि इस समय पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में विराजमान है। वहीं होली से पहले 2 मार्च को इस नक्षत्र के तीसरे पद में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ेगा। लेकिन इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। 27 साल बाद पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में आने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। जानें शनि के पूर्वाभाद्रपद के तीसरे पद में आने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शनि के पूर्वाभाद्रपद के तीसरे पद में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों के तेजी से आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलने वाली है। नौकरी में तरक्की हो सकती है। लेकिन नई नौकरी के चलते स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। अगर आप किसी काम को धैर्य के साथ करेंगे, तो आपको जरूर सफलता हासिल हो सकती है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र पद परिवर्तन करना अनुकूल हो सकता है। इस राशि के जातक आत्म मंथन करेंगे, जिससे स्वयं में काफी बदलाव कर सकते हैं। आपकी वाणी में सौम्यता आएगी, जिससे लोगों के बीच आप प्रसिद्धि पा सकते हैं। नौकरी की बात करें, तो विदेश जाने का मौका मिल सकता है। लेकिन सेहत को लेकर थोड़ा अधिक ध्यान देने की जरूरत है। बेकार के खर्चों से भी परेशान हो सकते हैं। इसलिए थोड़ा सोच-समझकर ही खर्च करें।
मीन राशि (Meen Zodiac)
मीन राशि के जातकों के लिए शनि का पूर्वाभाद्रपद के तीसरे पद में जाना शुभ हो सकता है। इस राशि के जातकों को उनके काम की सराहना मिलेगी। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। शासन, राजनीति से जुड़े जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। नौकरी और व्यापार में ही खूब लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा कारोबार में बनाई गई रणनीतियां कारगर साबित हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में आपका मन लगेगा। इसके साथ ही आत्म विश्वास से भरपूर रहेंगे, जिससे आप कई क्षेत्रों में सफलता पा सकते हैं।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। ऐसे में मार्च माह की 4 तारीख को चंद्रमा की गुरु के साथ युति होने वाली है, जिससे गजकेसरी नामक राजयोग का निर्माण होने वाला है। ऐसे में 12 में से इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।