Shani Nakshatra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे प्रभावी ग्रहों में से एक माना जाता है। शनि सबसे धीमी गति से चलते हैं। वह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में उन्हें एक राशि चक्र पूरा करने में करीब 30 साल का वक्त लग जाता है। ऐसे में शनि का प्रभाव हर राशि के जातकों के जीवन में लंबे समय से तक रहता है। बता दें कि शनि एक निश्चित अवधि के बाद राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि इस समय शनि राहु के नक्षत्र शतभिषा में विराजमान है। लेकिन 27 दिसंबर को रात 10 बजकर 42 मिनट में वह पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र प्रवेश कर जाएंगे। इस नक्षत्र के स्वामी गुरु बृहस्पति है। ऐसे में शनि के गुरु के नक्षत्र में होने से 12 राशियों में से इन तीन राशियों को नए साल में काफी लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं शनि के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
शनि का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करना इस राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। गुरु इस राशि के लग्न भाव में विराजमान है। ऐसे में शनि के गुरु के नक्षत्र में आने से इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होने वाली है। इसके चलते आपको तरक्की के साथ-साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। परिवार में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी शनि का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करना शुभ साबित हो सकती है। गुरु की कृपा से समाज में मान-सम्मान की वृद्धि देखने को मिलने वाली है। करियर के क्षेत्र में आपको काफी लाभ मिलने वाला है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। आपके काम को देखते हुए उच्च अधिकारी प्रसन्न हो सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में काफी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। इसके साथ ही दांपत्य जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती हैं। इसके साथ ही जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। शनि की कृपा से आपको हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। शारीरिक परेशानियों से निजात मिल सकती है। इसके साथ ही परिवार के साथ आपका अच्छा वक्त बीत सकता है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। ऐसे में आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। धन लाभ के साथ बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है।
साल 2025 में शनिदेव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में कई राशियों को शनि साढ़े साती और ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। लेकिन इन तीन राशियों में शनि लोहे के पाये से प्रवेश करेंगे। लेकिन इनको भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। जानिए इसमें आपकी राशि शामिल है कि नहीं
मेष वार्षिक राशिफल 2025 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 |
मिथुन राशिफल 2025 | कर्क राशिफल 2025 |
सिंह राशिफल 2025 | कन्या राशिफल 2025 |
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।