Shani Gochar 2025: शनि को एक ऐसा ग्रह माना जाता है, जो जातक को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। इसी के कारण इन्हें कर्मफल दाता और न्याय का देवता कहा जाता है। ऐसे में शनिदेव की स्थिति में बदलाव का असर देश-दुनिया में काफी अधिक देखने को मिल जाता है। इसके असर से राजा से रंक और रंक से राजा जातक बन सकते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि सबसे धीमी गति से चलता है। वह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में एक राशि चक्र पूरा करने में करीब 30 साल का वक्त लग जाता है। ऐसे में शनि के राशि परिवर्तन का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि इस समय शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान है। लेकिन 29 मार्च रात 11 बजकर 1 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 3 जून 2027 तक इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद मेष राशि में आ जाएंगे। शनि के गुरु की राशि मीन में रहने से कई राशियों को लाभ मिलेगा, तो कुछ को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं शनि के मीन राशि में जाने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…

कर्क राशि (Kark Zodiac)

शनि मीन राशि में प्रवेश करके इस राशि के नवम भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि में चल रहे कंटक शनि की पनौती समाप्त होगी, जिससे इन राशियों का जीवन फिर से पटरी पर आ सकता है। लंबे समय से कार्यों में आ रही रुकावट दूर हो सकती है। इसके साथ ही व्यापार में भी खूब लाभ मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में आप कई यात्राएं कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। शनि नवम भाव में बैठकर एकादश, तीसरे और छठे भाव को देखेंगे। ऐसे में आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। इसके साथ ही आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही इस दौरान किए गए निवेश से आप अच्छा खासा पैसा कमा सकते है। जीवनसाथी के साथ चली आ रहा मनमुटाव अब समाप्त हो सकता है। हर एक गलतफहमी को दूर कर आप आगे बढ़े। लेकिन पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा अधिक सजग रहने की जरूरत है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि में शनि सप्तम भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों की लव लाइफ काफी अच्छी रहने वाली है। प्रेम विवाह के भी योग बन रहे हैं। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है। आवश्यक काम के लिए बैंक से लोन आसानी से मिल सकता है। इसके साथ ही साझेदारी में किए गए व्यापार में भी खूब लाभ मिल सकता है। शनि सप्तम भाव में रहकर पहले, चौथे और नवम भाव को देखेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती है। बेशक इनसे आपको थकावट हो सकती है, लेकिन मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। घर का माहौल अच्छा रहने वाला है। विदेश में व्यापार करने के योग भी बन रहे हैं।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए मीन में शनि का आना अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के छठे भाव में शनि गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में आप अपने काम से हर किसी के चहेते बन सकते हैं। आपका ऑफिस में दबदबा हो सकता है। नौकरी के भी भरपूर अवसर मिल सकते हैं। लेकिन जुलाई से नवंबर तक अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। शनि छठे भाव में रहकर तीसरे, आठवें और बारहवें भाव को देखेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर एक कष्ट से छुटकारा मिल सकता है। शत्रुओं पर हावी हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को खूब सफलता हासिल हो सकती है। मेहनत का पूरा फल मिल सकता है।

नए साल 2025 में गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में मिथुन राशि में शुक्र और गुरु की युति से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होने वाला है। ऐसे में सिंह सहित इन तीन राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।