Shani Nakshatra Gochar 2025: न्याय के देवता शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करने के बाद नक्षत्र परिवर्तन भी किया था।  दंडनायक शनि 28 अप्रैल 2025 को सुबह 7 बजकर 52 मिनट पर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर गए थे और इस नक्षत्र में 2 अक्टूबर 2025 तक रहने वाले हैं। इस दौरान वह पद परिवर्तन करते रहेंगे। बता दें कि शनि 7 जून को उत्तराभाद्रपद उत्तराभाद्रपद के दूसरे पद में प्रवेश कर जाएंगे। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी शनि हैं। इस नक्षत्र के दूसरे पद में शनि के आने से इन तीन राशियों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे पद में जाना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुकी हुई विदेश यात्रा या फिर व्यापार आरंभ हो सकता है। इस राशि में शनि एकादश भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों का वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बन सकते हैं। इसके साथ ही जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। शिक्षा में आ रहे व्यवधान भी दूर हो सकते हैं। आप अनुशासित जीवन जीना पसंद करेंगे। इसके साथ ही धन की कमी से निजात मिल सकती है। लंबे समय से रुके काम या फिर प्रोजेक्ट भी पूरे हो सकते हैं। सुख-संपदा की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में जाना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के सप्तम भाव में शनि रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों की लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। शादी का प्रस्ताव आ सकता है। प्रेम विवाह के योग बन रहे है। व्यापार के क्षेत्र में भी काफी योग बन रहे हैं। साझेदारी में किए गए व्यापार में खूब लाभ मिल सकता है। शनिदेव की कृपा से जीवन में  आने वाली हर एक रुकावट दूर हो सकती है। कई यात्राएं कर सकते हैं। धैर्य के साथ काम करेंगे, तो उसमें सफलता अवश्य प्राप्त हो सकती है। विदेशी व्यापार में लाभ के योग दिख रहे हैं। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे पद में प्रवेश करके इस राशि के छठे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकती है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी और भरपूर मेहनत कर पाने वाले सफल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आप अपनी की इच्छाएं पूरी कर सकते हैं। इसके साथ ही आलस्य त्याग देंगे, तो आपको कई क्षेत्रों में सफलता हासिल हो सकती है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। शनि की कृपा से आपके द्वारा की गई मेहनत का फल आपको अवश्य मिल सकता है। पारिवारिक मुद्दों में  थोड़ा धैर्य और ठंडे दिमाग से काम लें। 

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, करीब 30 साल बाद न्याय के देवता शनि मीन राशि में प्रवेश किया है। करीब ढाई साल के दौरान वह अपनी स्थिति में किसी न किसी तरह से बदलाव करते रहेंगे, जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में पर देखने को मिलने वाला है। बता दें कि शनि जुलाई माह में मीन राशि में वक्री हो जाएंगे। ऐसे में इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते है इन लकी राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।