Shani Margi 2025: हिन्दू ज्योतिष में शनि ग्रह को आयु, दुख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनीकी, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता है। यह मकर और कुंभ राशि के स्वामी होते हैं। साथ ही शनि देव लगभग एक राशि से दूसरी राशि में 30 साल बाद प्रवेश करते हैं। आपको बता दें कि शनि देव अभी मीन राशि में संचऱण कर रहे हैं और वह साल के अंत में मार्गी चाल से गति करेंगे। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। वहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का मार्गी होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से नवम भाव पर सीधी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस समय आप धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं शनि देव आपकी राशि से सप्तम और अष्टम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस समय आपको रिसर्च के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का सीधी चाल चलना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर सीधी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए सोर्स से आप धन कमा सके हैं। वहीं इस दौरान जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। व्यावसायिक दृष्टि से यह समय उन्नति का है। नौकरी में नए प्रोजेक्ट्स मिलेंगे और व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का मार्गी होना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से तीसरे भाव पर सीधी चाल चलेंगे। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान लंबे समय से लंबित कार्य पूर्ण होंगे और आपको सफलता मिलेगी। वहीं आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही इस दौरान आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025