Shani Dev Margi And Budh Vakri 2025: वैदिक पंचांग मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर वक्री और मार्गी होते हैं, जिसका व्यापक असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि नवंबर के महीने में कर्मफल दाता शनि देव मार्गी और व्यापार के दाता वक्री होने जा रहे हैं। मतलब वह अब उल्टी चाल चलेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस समय गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन राशियों को धन- दौलत की प्राप्ति हो सकती है। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये राशियां लकी कौन सी हैं…

50 साल बाद नागपंचमी पर बुध करेंगे शनि के नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, आकस्मिक धनलाभ के योग

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि का मार्गी और बुध ग्रह का वक्री होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि आपकी राशि से तीसरे भाव पर मार्गी और बुध ग्रह इनकम और लाभ स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। वहीं इस समय आपके इनकम में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आपकी फाइनेंशियल कंडीशन अच्छी हो जाएगी। इंवेस्टमेंट से आपको लाभ होगा। से लाभ होने के साथ ही संतान से शुभ समाचार मिल सकते हैं। वहीं इस समय आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही आप कोई प्रापर्टी या वाहन खरीद सकते हैं।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

शनि देव का मार्गी और बुध ग्रह का वक्री होना आप लोगों के लिए शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन भाव पर तो वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं इस समय आपको प्रमोशन, नई जिम्मेदारियां या सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि मिल सकती है। इस दौरान आपकी नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति बढ़ेगी, जिससे सहकर्मी और वरिष्ठ आपकी प्रशंसा करेंगे। सात ही इस समय आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। 

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि का मार्गी और बुध देव का वक्री होना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से पंचम स्थान पर मार्गी तो वहीं बुध ग्रह लग्न स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं इस समय आप शनि देव की कृपा से अधिक मेहनत कर पाएंगे। वहीं आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही  प्रेम व वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। वहीं आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ मिल सकता है। वहीं आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। 

1 अगस्त से पलट सकती है इन राशियों की किस्मत, धन के दाता शुक्र करेंगे राहु के नक्षत्र में प्रवेश, आकस्मिक धनलाभ के योग

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025