Shani Nakshatra Parivartan 2025: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह समय- समय पर राशि के साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं, जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि कर्मफलदाता, न्यायाधीश और दंडाधिकारी शनि 2 मार्च यानी कि आज पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। साथ ही कुंछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन लाभदायक साबित हो सकता है। इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही आपको निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं इस समय आपके जीवन में खुशियां आएंगी। साथ ही इस दौरान आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। यह गोचर छात्रों के लिए भी अच्छे परिणाम देगा। वहीं इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन कन्या राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय कारोबारियों को व्यापार में अच्छा धनलाभ होगा। साथ ही इस दौरान आपको फंसा हुआ धन प्राप्त होगा। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही स दौरान आपको विभिन्न माध्यमों से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा, जिससे आपकी खूब प्रशंसा होगी। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए नक्षत्र परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में भी स्थिति आपके पक्ष में रहने वाली है। मेहनत पर फोकस करें और अपने काम में आगे बढ़ें। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस समय आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों के लिए यह अवधि बहुत शुभ रहेगी जो अपनी नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं।
