Navpancham Rajyog 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि को सबसे पावरफुल ग्रहों में से एक माना जाता है, क्योंकि वह सबसे ज्यादा समय लेकर राशि परिवर्तन करते हैं। इस समय शनि कुंभ राशि में विराजमान है। इसके साथ ही शनि होली के बाद मंगल के साथ नवपंचम राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 5 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर शनि और मंगल एक-दूसरे से 120 डिग्री पर होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग के निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं होली के बाद बनने वाले नवपंचम राजयोग किन राशियों के लिए हो सकता है लकी…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातक कुछ यात्राएं भी कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। लंबे समय से अटके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। छोटे भाई के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। माता-पिता, गुरु का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पा सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी कई नए अवसर मिल सकते हैं। खुद के व्यापार में आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी मंगल-शनि का नवपंचम राजयोग खुशियां लेकर आ सकता है। आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। भाई-बहनों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। करियर के क्षेत्र में आपको काफी लाभ मिल सकता है। इससे वेतन में वृद्धि के साथ ,तरक्की मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा और उनका पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। इस राशि के जातक अपने करियर पर फोकस करेंगे। इसके साथ ही आपके काम को देखकर उच्च अधिकारी प्रसन्न हो सकते हैं। ऐसे में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। बिजनेस में खूब विस्तार देखने को मिलने वाला है। जीवन में आप कुछ बेहतर करने के बारे में सोच सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है।

कर्मफल दाता हर ढाई साल में राशि परिवर्तन करते हैं। इसके साथ ही वह समय-समय पर अपनी स्थिति में भी बदलाव करते रहते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में जरूर पड़ता है। ऐसे ही शनि करीब 30 साल बाद मीन राशि में उदित होने वाले हैं। जिसके कारण 3 तीन राशियों की किस्मत चमक सकती है। जानें इन राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।