Vipreet Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कर्मफल दाता शनि को सबसे पावरफुल ग्रहों में से एक माना जाता है, जो एक राशि में सबसे लंबे समय तक रहते हैं। बता दें कि शनि एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में एक राशि में दोबारा आने में 30 साल का वक्त लग जाता है। इस समय शनि की स्थिति की बात करें, तो वह गुरु की राशि मीन राशि में वक्री अवस्था में संचरण कर रहे हैं और नवंबर माह में इसी राशि में मार्गी हो जाएंगे। शनि के मीन राशि में होने से किसी न किसी ग्रह के साथ युति करते रहेंगे या फिर भाव या फिर दृष्टि डालते रहेंगे, जिससे शुभ-अशुभ राजयोगों का निर्माण होगा। ऐसे ही शनि का कर्क राशि में मौजूद गुरु के साथ विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है। गुरु कर्क राशि में 5 दिसंबर तक रहेंगे। ऐसे में विपरीत राजयोग इस तारीख तक बना रहेगा। गुरु-शनि के द्वारा विपरीत राजयोग बनाना कई राशियों के लिए लाभकारी हो सकता है, क्योंकि शनि इस समय गुरु की राशि और नक्षत्र में भी विराजमान है जिसके कारण गुरु का प्रभाव अधिक देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं इन किस्मत से भरपूर राशियों के बारे में…
धनु राशि (Dhani Zodiac)
धनु राशि के जातकों के लिए विपरीत राजयोग अत्यंत लाभकारी हो सकता है। गुरु इस राशि के अष्टम भाव में उच्च स्थिति में विराजमान है, जिससे विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में गुरु और शनि के संयोग से बना ये राजयोग कठिन परिस्थितियों में भी लाभ प्रदान करता है। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलने वाला है। इसके अलावा गुरु धन भाव में दृष्टि जाल रहे हैं और शनि इस भाव के स्वामी है। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी होने वाली है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। भविष्य के लिए बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। परिवार के साथ भी अच्छा समय बीत सकता है।
आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा पाने में सफल होंगे। तीसरे भाव में राहु के होने से आपके साहस और पराक्रम में भी वृद्धि देखने को मिलने वाली है। शनि चौथे भाव में विराजमान है ऐसे में भूमि, भवन और प्रापर्टी में अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। विदेश से आय करने से आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। पहले किए गए किसी निवेश में आपको अच्छा खासा लाभ या संपत्ति मिल सकती है। शनि के मार्गी होने से रुके काम एक बार फिर से होने लगेंगे। इसके साथ ही व्यापार में भी काफी लाभ मिल सकता है।
वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी गुरु- शनि का विपरीत राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों के लिए ये साल खुशियां लेकर आने वाला है। इस राशि में शनि पंचम भाव और गुरु भाग्य भाव में उच्च स्थिति में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कर्म और भाग्य दोनों का साथ मिल सकता है। ऐसे में नकारात्मक प्रभाव काफी कम हो सकता है। देवताओं के गुरु बृहस्पति दूसरे और पंचम भाव के स्वामी हैं, जबकि शनि तीसरे और चौथे भाव के स्वामी होकर पंचम में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में दोनों ग्रहों के कारण इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। निवेश से जुड़ी समस्याएं हल हो सकता है। आप अपना धन सही दिशा में खर्च पाने या निवेश कर पाने में भी सफल हो सकते हैं। निर्णय क्षमता में भी तेजी से वृद्धि होगी, जिससे आप भविष्य को लेकर कुछ अच्छे निर्णय ले सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े अधूरे कार्य पूरे होंगे और घर-परिवार का माहौल बेहतर होगा।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
कर्क राशि के जातकों के लिए भी विपरीत राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि में गुरु पहले और शनि नवम भाव में विराजमान है। गुरु की दृष्टि भी शनि पर पड़ रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अशुभ फल कम और शुभ फल अधिक मिल सकते हैं। गुरु छठा और नवम भाव के स्वामी और शनि सप्तम और अष्टम भाव को स्वामी है। ऐसे में ये सभी भाव सक्रिय हो जाएंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को कर्ज से निजात मिल सकती है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आपके द्वारा की जा रही मेहनत का भी आपको फल मिल सकता है।
शनि नवम भाव में बैठकर तीसरे भाव को देख रहे हैं। ऐसे में नौकरी के कारण आपका ट्रांसफर या फिर स्थान परिवर्तन हो सकता है। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में सुधार होगा और अविवाहित जातकों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। भाग्य भाव के सक्रिय होने से भाग्य तीव्र गति से उन्नति करेगा। संतान की ओर से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
नवंबर माह कुछ राशि के जातकों के लिए काफी खास हो सकता है। नवंबर माह में हंस राजयोग, नवपंचम राजयोग, रुचक, विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं। 12 राशियों के लिए नवंबर माह कैसा होगा। जानें मासिक राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
