Surya Shani Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में दंडनायक शनि को सबसे पावरफुल ग्रह माना जाता है, जो सबसे धीमी गति से चलते हुए एक राशि में करीब ढाई साल रहते हैं। ऐसे में इसका असर राशियों पर लंबे समय तक रहता है। बता दें कि इस समय शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान है। वहीं दूसरी ओर ग्रहों के राजा सूर्य 17 सितंबर को कन्या राशि में गोचर कर चुके हैं। ऐसे में शनि-सूर्य की एक-दूसरे पर दृष्टि पड़ रही है। आमतौर पर दोनों एक-दूसरे के शत्रु ग्रह माने जाते हैं। लेकिन शनि पर सूर्य की दृष्टि पड़ने से वह और भी ज्यादा बलवान हो गए हैं। 17 अक्टूबर तक शनि दोगुना बलशाली रहेंगे। ऐसा संयोग 17 अक्टूबर तक बना रहेगा। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ धन लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं शनि के डबल पावरफुल होने से किन राशि के जातकों को मिलेगा लाभ…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
कर्क राशि के जातकों के लिए शनि-सूर्य का समसप्तक राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। सातवें और आठवें भाव के स्वामी आपके भाग्य स्थान में विराजमान है। ऐसे में सूर्य की दृष्टि शनि पर पड़ने पर वह डबल पावरफुल हो गए हैं। जिसके कारण इस राशि के जातकों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। इसके साथ ही आपका या फिर पत्नी का स्वास्थ्य अच्छा हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही बीमारी में अब अच्छा असर देखने को मिल सकता है। धार्मिक कामों में भी आप बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले सकते हैं।
तुला राशि (Libra Zodiac)
तुला राशि के लिए सूर्य बारहवें भाव से गोचर कर रहे हैं। ऐसे में शनि की दृष्टि इस राशि में पड़ने से आपको कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि अच्छी जाने वाली है। उच्च अधिकारियों से आपके संबंध अच्छे हो सकते हैं। ऐसे में आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। लेकिन बेकार के खर्चों से थोड़ा परेशान हो सकते हैं। इसलिए इसमें थोड़ा कंट्रोल करेंगे, तो बेहतर होगा। प्रतिस्पर्धी या शत्रु पर विजय प्राप्त हो सकती है। कहीं से धन या संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है।
मकर राशि (Capricorn Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शनि की सूर्य पर दृष्टि पड़ना लाभकारी हो सकता है। इस राशि में शनि तीसरे भाव में विराजमान है। ऐसे में सूर्य की दृष्टि पड़ने से ये और भी ज्यादा शक्तिशाली हो जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। इसके साथ ही जीवन में खुशियां की दस्तक हो सकती है।
सितंबर माह का तीसरे सप्ताह सूर्य और शुक्र अपनी राशि बदलने वाले हैं, जिससे कई राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस सप्ताह शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे बुध के साथ युति करके लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे केतु के साथ युति करेंगे। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।