Shani Gochar 2025 Positive Effect: 2024 अपने अंतिम पड़ाव पर है और जल्द ही नया वर्ष आरंभ हो जाएगा। ग्रहों के लिहाज से साल 2025 बेहद खास रहेगा, क्योंकि इस साल कई बड़े ग्रह गोचर करने वाले हैं। इन्हीं में से एक शनि भी हैं, जो साल की शुरुआत में राशि परिवर्तन करेंगे। दरअसल, वैदिक पंचांग के अनुसार, 29 मार्च 2025 को न्यायाधीश शनि कुंभ राशि से निकलकर गुरु की राशि मीन में गोचर करेंगे। शनि करीब ढाई साल तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे और फिर इसके बाद मेष राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय और कर्मफल देने वाला ग्रह माना जाता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं, इसलिए इनका असर लंबे समय तक रहता है। शनि के मीन राशि में गोचर का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा, लेकिन इस गोचर से कुछ राशि वाले जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस दौरान इन राशियों को बंपर लाभ मिलने की संभावना है। तो चलिए जानते हैं शनि के गोचर करने से किन-किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

वृषभ राशि वाले जातकों के लिए शनि का गोचर बेहद शुभ साबित होगा। शनि आपके 11वें भाव में रहेंगे। इस दौरान पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। नौकरी में तरक्की और व्यापार में मुनाफा होगा। नौकरी में प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। आपकी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। यह समय आपके लिए स्थिरता और तरक्की का होगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। सेहत में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ेगा।

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

साल 2025 मिथुन राशि वाले जातकों के लिए लाभकारी साबित होगा। मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि का गोचर दशम भाव में होगा। नए साल में करियर में उन्नति होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। व्यापार में नई योजनाएं सफल होंगी। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। परिवार और रिश्तों में मिठास रहेगी। यह समय आपकी तरक्की और खुशहाली का रहेगा। अच्छी इनकम के स्त्रोत बनेंगे। वैवाहिक जीवन में मिठास रहेगी।

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

मकर राशि वाले जातकों के लिए शनि का गोचर तीसरे भाव में होगा। साल 2025 में मकर राशि वालों पर से शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। कर्ज से छुटकारा मिलेगा और पुराना पैसा वापस मिलेगा। नौकरी में वेतन वृद्धि और व्यापार में मुनाफा होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस दौरान आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। यह समय आपके लिए नई शुरुआत और सफलता का होगा।

वैदिक पंचांग के अनुसार, 17 दिसंबर 2024 को मंगल और चंद्रमा की युति कर्क राशि में होने वाली है। ऐसे में इन तीन राशि वाले जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।