Shani Gochar 2025 Meen Rashi :  वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से संचरण करते है। आपको बता दें कि यह शनि ढाई साल में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं और ऐसे शनि एक भचक्र पूरा करने में लगभग 30 साल का समय लगाते हैं। वहीं इस साल शनि अमावस्या 29 मई को मनाई जाएगी। वहीं इस दिन शनि देव मीन राशि में संचऱण कर रहे होंगे। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों पर शनि देव की विशेष कृपा होने से करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम-कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही यदि आप नौकरीपेशा हैं, तो आपके कार्यों की प्रशंसा होगी और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए यह समय लाभदायक है, नए ग्राहक मिलेंगे और आय के अतिरिक्त स्रोत खुलेंगे। वहीं इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

शनि देव का मीन राशि में गोचर मकर राशि के जातकों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी तीसरे भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही अगर आप लंबे समय से किसी कानूनी मामलों में अटके हुए थे, तो अब उनमें भी आपके पक्ष में फैसले आ सकते हैं और बड़ी सफलता हासिल होगी। व्यापार में अचानक बड़ा लाभ हो सकता है, साथ ही सरकारी कार्यों में सफलता और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि भी संभव है। वहीं इस समय आप कोई वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का मीन राशि में संचऱण लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही पढ़ने लिखने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी और आपके लिए आगे बढ़ने के कई नए रास्ते खुलने लगेंगे। वहीं इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही आपको निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025