Shani Gochar 2025: जल्द ही नया साल 2025 शुरू होने वाला है। ज्योतिष के लिहाज से नया साल बेहद खास रहेगा क्योंकि इस साल कई बड़े ग्रहों की चाल में बदलाव होगा। आपको बता दें कि कर्मफल दाता, न्यायाधीश और दण्डाधिकारी शनि देव 2025 में राशि परिवर्तन करेंगे। दरअसल, 29 मार्च 2025 को शनि देव अपनी स्वराशि कुंभ राशि से निकलकर देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष में शनि देव को सबसे मंद गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। शनि किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षो तक रहते हैं और दोबारा उसी राशि में आने में करीब 30 साल का समय लेते हैं। ऐसे में ज्योतिष के अनुसार, 2025 कुछ राशि वाले जातकों के लिए बेहद भाग्यशाली साबित हो सकता है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं 2025 की शुरुआत किन राशियों के लिए शुभ रहेगी।
वृषभ राशि (Vrishabha Rashi)
शनि देव के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। इस दौरान देवगुरु बृहस्पति की भी कृपा वृषभ राशि के जातकों पर बरसेगी। आपके करियर और बिजनेस में बड़ा फायदा होगा। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। मान-सम्मान बढ़ेगा और राजसी सुख मिलेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। 2025 में सारे अधूरे काम पूरे होंगे। पार्टनर से प्यार मिलेगा। शारीरिक एवं मानसिक रूप फिट रहेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।
तुला राशि (Tula Rashi)
न्याय के देवता शनिदेव की कृपा तुला राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से तुला राशि के जातकों को धन लाभ होगा। तुला राशि के लिए यह समय शत्रुओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी। मानसिक तनाव खत्म होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कारोबार में बढ़ोतरी हो सकती है। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। करियर में मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी।
मकर राशि (Makar Rashi)
शनि देव के राशि परिवर्तन के दौरान मकर राशि को भी विशेष लाभ प्राप्त होगा। उनकी कृपा से मकर राशि के जातकों को सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। मकर राशि के लोगों को साढ़ेसाती से भी राहत मिलेगी। नए साल में जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कोई नया काम शुरू करने का समय अच्छा रहेगा। निवेश में बड़ा फायदा हो सकता है। सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार वालों का साथ मिलेगा।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।