Shani Dev Transit: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक शनि देव लगभग ढाई साल बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शनि देव 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। वहीं इस समय वह अपना पाया भी बदलेंगे। वह सोना, तांबा, चांदी और लोहे के पाये पर संचरण करेंगे। यहां हम आपको ऐसी 3 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी गोचर कुंडली में शनि देव चांदी के पाये पर संचऱण करेंगे। ऐसे में इन राशियों के ऊपर शनि देव की विशेष कृपा रहने वाली है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का चांदी के पाये पर चलना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस समय आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। वहीं नया निवेश करना फायदेमंद रहेगा और रुके हुए पैसे मिलने की संभावना है। मानसिक तनाव कम होगा और शारीरिक रूप से भी स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
शनि देव का चांदी के पाये पर चलना कन्या राशि के जातकों को सकारात्मक साबित हो सकता है। इस दौरान आपको धन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप घर- परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पारिवारिक जनोंं का साथ मिलेगा। वहीं व्यापारियों को बड़ा मुनाफा होगा और नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समाज में आपका प्रभाव और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वहीं आपको संंतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही जो शादीशुदा लोग हैं, उनका वैवाहिक जीवन शानदार रह सकता है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का चांदी के पाये पर चलना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं और व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही इस दौरान निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा और किसी नई योजना से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं इस समय आपको कार्यो में सिद्धि होगी। साथ ही आप धन की सेविंग करने में सफल रहेेंगे। धन के आगमन के नए स्रोत बन सकते हैं। प्रॉपर्टी या शेयर मार्केट में निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। साथ ही आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।