Lucky Zodiac Sign Horoscope 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2025 ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब से काफी खास होने वाला है। जहां इस साल शनि, गुरु के साथ-साथ राहु और केतु अपनी राशि में बदलाव करने वाले है, तो दूसरी ओर कई ग्रहों का एक-एक राशि में जमावड़ा लगने वाला है, जिससे कई तरह के शुभ और अशुभ राजयोग का भी निर्माण होने वाला है। ऐसे ही साल 2025 के 29 मार्च को मीन राशि में एक साथ 6 ग्रहों का जमावड़ा लगने वाला है। ऐसा संयोग सालों के बाद बन रहा है। माना जा रहा है कि ऐसा संयोग 1968 में बना था। ऐसे में 12 राशियों के साथ-साथ देश- दुनिया में इसका काफी अधिक असर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं मीन राशि में बनने वाला ये दुर्लभ संयोग किन राशियों की चमका सकता है किस्मत…
द्रिक पंचांग के अनुसार, मार्च माह में मीन राशि में राहु और शुक्र पहले से विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही 29 मार्च को शनि भी इस राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके अलावा इस राशि में बुध भी फरवरी में मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे और सूर्य भी 14 मार्च से इसी राशि में होंगे। इसके साथ ही 28 मार्च को चंद्रमा भी इसी राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में 29 मार्च को मीन राशि में एक साथ 6 ग्रहों का जमावड़ा लगने वाला है। जिसके साथ कई शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होगा।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए ग्रहों का ये समागमन काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में ग्रहों की युति दशम भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में खूब सफलता हासिल हो सकती है। आपके जीवन में कई चुनौतियां आ सकती है, लेकिन इनसे आप आसानी से निकलने में कामयाब हो सकते हैं। नौकरी में कई नए अवसर मिल सकते हैं। आपके जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। इसके साथ ही आप अपने काम पर अधिक ध्यान देंगे, जिससे अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। रिश्तों में लंबे समय से चली आ रही खटास कम हो सकती है। व्यापार में बनाई गई नीतियां आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि के जातकों को करियर और बिजनेस में खूब लाभ मिल सकता है। इस राशि में ग्रहों की युति सप्तम भाव में होने वाली है। ऐसे में इस राशि के जातक कुछ नया सीखने की लालसा बढ़ सकती है। आने वाले समय में आप इसे अपने करियर से जोड़ सकते हैं। करियर में पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। कई प्रतिस्पर्धा हो सकती है। लेकिन इसमें आप सफलता हासिल कर सकते हैं। तनाव से मुक्ति मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। विदेश में नौकरी करने का सपना पूरा हो सकता है।
वृषभ राशि ((Vrishabha Zodiac))
इस राशि के जातकों के लिए मीन राशि में बना ग्रहों का संयोजन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में एकादश भाव में ग्रहों की युति होने वाली है। ऐसे में इस राशि के जातकों को करियर के साथ-साथ बिजनेस में खूब लाभ मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बन सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही संतान की ओर से चली आ रही परेशानियां अब समाप्त हो सकती है। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। इसके साथ ही धन की कमी से निजात मिल सकती है और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।