Shani Dev Transit In Aquarius: वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि देव समय- समय पर राशि के साथ नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। वहीं आपको बता दें कि शनि देव ने 12 मई को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। इसलिए शनि के नक्षत्र परिवर्तन के साथ- साथ कुछ राशियों पर शनि के पाये का प्रभाव भी रहेगा। आपको बता दें कि ज्योतिष में चार पाये का वर्णन किया गया है, चांदी, सोना, लोहा और तांबा। जिसमें तांबे के पाये सबसे शुभ माने गए हैं। ऐसे में शनि देव इन राशियों की गोचर कुंडली में तांबे के पाये पर चलने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का तांबे के पाये पर चलना शुभ साबित हो सकता है। इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं आपको सोची हुई योजनाओं में सफलता मिलेगी। साथ ही करियर में बहुत ही तरक्की पाएंगे। पिछले कुछ समय से जो कार्य अटके हुए थे, वो भी पूरे हो जाएंगे। वहीं जो व्यापारी वर्ग है, उनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही जनेस में कई नई डील मिलने से तरक्की होगी। बिजनेस में कई नए लोगों से मुलाकात होगी। वहीं इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

शनि देव का तांबे के पाये पर चलना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय आप शत्रुओं पर विजय पाने में सफल रहेंगे। वहीं जो लोग पिछले कई दिनों से नई नौकरी की तलाश में लगे हुए थे, उनकी मनोकामना पूरी हो सकती है। साथ ही इस समय आपकी संंतान की तरक्की हो सकती है। साथ ही इस समय आपकी दैनिक इनकम में लाभ होगा। साथ ही जो छात्र हैं, वो किसी कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

शनि देव का तांबे के पाये पर चलना अनुकूल साबित हो सकता है। इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही भाग्य का सितारा बुलंद होगा और भाग्य का साथ मिलने से कई काम बनते जाएंगे। वहीं जो नौकरीपेशा लोग हैं, उनकी पदोन्नति हो सकती है। साथ ही इस अवधि में करियर के मामले में आप लम्बे समय से जो मेहनत करते आ रहे थे, उसका फल मिल सकता है। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं व्यापारियों को इस समय अच्छा लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024