Shani Shukra Ardhakedra Yog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि और शुक्र को काफी महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। शनि की बात करें, तो उसे सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है, क्योंकि वह जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। वह रंक को राजा और राजा को रंक बनाने में पल भर का वक्त नहीं लेते हैं। वहीं दूसरी ओर शुक्र की बात करें, तो वह सुख-समृद्धि, धन-संपदा, मान-सम्मान, आकर्षण का कारक माना जाता है। लेकिन दोनों की ग्रह एक-दूसरे के मित्र है। शुक्र भाग्य के कारक और शनि को न्याय का देवता माना जाता है। बता दें कि शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान है। वहीं, शुक्र शनि की राशि मकर में विराजमान रहेंगे। ऐसे में दोनों की ग्रह एक दूसरे के साथ अर्धकेंद्र योग बना रहे हैं। आइए जानते है शुक्र-शनि के द्वारा बनाया गया अर्धकेंद्र योग किन राशियों की चमक सकती है किस्मत…
द्रिक पंचांग के अनुसार, 5 दिसंबर को शुक्र और शनि शाम को 7 बजकर 7 मिनट पर 45 डिग्री पर रहेंगे, जिससे अर्धकेंद्र का योग बन रहा है। इसे काफी शुभ माना जाता है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
इस राशि में शुक्र दसवें भाव में और शनि ग्यारहवें भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही अप्रत्याशित धन लाभ के योग बन रहे हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। ऐसे में आपको काम के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इसमें सफलता के पूरे योग नजर आ रहे हैं। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको खूब लाभ मिलने वाला है। व्यापार के सिलसिले में कई यात्राएं करने भी योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है और बचत करने में भी कामयाब रह सकते हैं।
कन्या राशि (Libra Zodiac)
अर्धकेंद्र योग इस राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों के द्वारा लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों में अब सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही नौकरी के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। सट्टेबाजी के द्वारा आप काफी धन लाभ कमा सकते हैं। बिजनेस में भी खूब मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल स्थापित होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
मकर राशि (Capricorn Zodiac)
इस राशि के जातकों के ऊपर भी शनि और शुक्र की विशेष कृपा हो सकती है। लोन मिलने के काफी अधिक चांसेस नजर आ रहे हैं। शुक्र के कारण कई यात्राएं कर सकते हैं। करियर के क्षेत्र में आपको खूब लाभ मिल सकता है। मेहनत के बल से आप सफलता हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको खूब लाभ मिल सकता है। आप अपनी क्षमताओं के बल पर काफी लाभ मिल सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे खूब धन लाभ हो सकता है। पार्टनर के साथ रिश्ता अच्छा रहने वाला है।
नए साल 2025 में कई दुर्लभ राजयोगों का निर्माण हो रहा है, जिससे किसी न किसी राशि के जातकों को बंपर लाभ मिलने वाला है। ऐसे ही कर्मफलदाता शनि नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं, जिससे नए साल में कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।