Shani Vakri 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार हर ग्रह एक निश्चित अंतराल के बाद वक्री और मार्गी होता है। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि कर्मफल दाता शनि देव 30 जून को वक्री होने जा रहे हैं और वह यहां 139 दिन तक वक्री अवस्था में रहेंगे। ऐसे में शनि देव का वक्री होना कुछ राशियों को लाभकारी साबित हो सकता है। इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में शानदार सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर वक्री होंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं करियर में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे और आपके सामने कई शानदार अवसर आएंगे। आपके परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी। साथ ही आपको इस अवधि में निवेश से लाभ होगा। वहीं इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा लाभ हो सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

शनि देव का वक्री होना मकर राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो शनि देव आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही शनि देव आपकी राशि से धन भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपको करियर से जुड़े कुछ जरूरी फैसले लेने पड़ सकते हैं और आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत रहेगी। आप इस अवधि में अच्‍छा धन कमाएंगे और बचत भी अच्‍छी कर पाएंगे। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग प्रभावित होंगे। वहीं व्यापारियों को इस समय उधार धन मिल सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का उल्टी चाल चलना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के नवम स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आपको करियर से जुड़े कुछ जरूरी फैसले लेने पड़ सकते हैं और आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत रहेगी। आप इस अवधि में अच्‍छा धन कमाएंगे और बचत भी अच्‍छी कर पाएंगे। वहीं इस समय अवधि में शनि देव आपको अधिक परिश्रमी बनाएंगे। साथ ही इस समय आप देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। साथ ही यह समय प्रतियोगी छात्रों के लिए अनुकूल रहेगा। मतलब उनको किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024