Shani Nakshatra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है। वह जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। कर्मफलदाता शनि एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। वह करीब ढाई साल के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में हर राशि के जातकों के जीवन में लंबे समय तक शनि का प्रभाव बना रहता है। इतना ही नहीं शनि राशि के अलावा समय-समय पर नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। शनि के नक्षत्र परिवर्तन का असर भी हर राशि के जातकों क जीवन में अच्छा या फिर बुरा पड़ता है। बता दें कि इस समय शनि पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में विराजमान है। वहीं 3 अक्टूबर को वह राहु के नक्षत्र शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के अपने मित्र के नक्षत्र में आने से कुछ राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल होने के साथ-साथ खूब धन लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं शनि के शतभिषा नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…

द्रिक पंचांग के अनुसार, शनि देव 3 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे और 27 दिसंबर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,  27 नक्षत्रों में से शतभिषा नक्षत्र 24वां होता है। इस नक्षत्र के स्वामी राहु और राशि कुंभ है। इसके साथ ही शनि इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान है, जिससे उन्हें कई गुना अधिक फलों की प्राप्ति हो सकती है।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

शनि शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि के दशम भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ करियर में अच्छा उछाल मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में आपको अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। पेशेवर जीवन में आपके काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। धन लाभ के कई योग बन रहे हैं। आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। विदेश में अगर आपका व्यापार है, तो उसमें भी आपको खूब सफलता हासिल हो सकती है। विदेशों से खूब धन लाभ के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

धनु राशि

इस राशि में शनि तीसरे भाव में रहने वाले हैं। शतभिषा नक्षत्र में  आने से इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। करियर के क्षेत्र में भी आपको खूब लाभ मिल सकता है। जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। नई नौकरी के कई अवसर बन सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही समस्याएं खत्म हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। बिजनेस के क्षेत्र में भी आपको खूब लाभ मिल सकता है। सरकारी कामों में आपको काफी लाभ मिल सकता है। उच्च अधिकारियों के साथ आपके अच्छे संबंध स्थापित होंगे। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। 

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024