Shani Purva Bhadrapada Nakshatra 2024: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चिक अंतराल पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शनि देव होली बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। पूर्वा भ्रादपद नक्षत्र पर गुरु ग्रह का आधिपत्य है। ऐसे में शनि का गुरु के नक्षत्र में प्रवेश महत्वपूर्ण माना जा रहा है। साथ ही इस अवधि में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इस समय आपकी धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही वह आपके धन भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा और कारोबार में अच्छा मुनाफा कमाने में सक्षम भी होंगे। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। जिससे लोग आपसे इंप्रेस होंगे। वहीं इस समय आपकी इच्छाओंं की पूर्ति होगी। साथ ही इस दौरान आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन वृष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही इस दौरान बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। वहीं नौकरी पेशा और व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा और कई अधूरे कार्य ग्रहों के शुभ प्रभाव से संपन्न होंगे। साथ ही इस समय आपके पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। वहीं जो नौकरीपेशा लोग हैं, उनको इस समय कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के 11वें भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही इस दौरान अच्छा खासा पैसा कमाने के साथ साथ धन संचय करने में आपको सफलता मिलेगी और परिवार के सदस्यों की उन्नति देख मन प्रसन्न भी होगा। वहीं इस समय आप कई सोर्स से धन कमाने में सफल होंगे। वहीं इस दौरान आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी के अच्छा धनलाभ हो सकता है।