Saturn Transit Purva Bhadrapada Nakshatra: नवग्रह में शनि को सबसे ज्यादा क्रूर ग्रह माना जाता है, क्योंकि वह जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शनि को न्याय कर्ता और कर्म फल दाता माना जाता है। ऐसे में शनि की स्थिति में जरा सा बदलाव हर राशि के जातकों के जीवन में सबसे अधिक प्रभाव डालती है। बता दें कि शनि करीब ढाई साल तक एक राशि में रहते हैं। इसके अलावा वह समय-समय पर नक्षत्र परिवर्तन भी करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में लंबे समय तक रहता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि इस समय राहु के नक्षत्र शतभिषा नक्षत्र नमें विराजमान है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को शनि के साथ-साथ शनि भी प्रभाव डाल रहे हैं। वहीं साल के अंत में यानी दिसंबर माह में शनि नक्षत्र परिवर्तन करके पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर जाएगे। शनि के गुरु के नक्षत्र में प्रवेश करने से साल 2025 में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं शनि के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने से किन राशियों को मिल सकता है बंपर लाभ…
द्रिक पंचांग के अनुसार, शनि पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में 27 दिसंबर को रात 10 बजकर 42 मिनट में प्रवेश कर जाएंगे। बता दें कि आकाश मंडल के 27 नक्षत्रों में से 25 वां नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद है। इस नक्षत्र के स्वामी देवगुरु बृहस्पति है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
शनि का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में जाना वृषभ राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा किए गए काम की सराहना की जाएगी। इसके साथ ही आपको तरक्की, पदोन्नति, वेतन वृद्धि के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इसके साथ ही लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। शनि की कृपा से आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ की भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। लव लाइफ भी अच्छी जाने वाली है। व्यापार की बात करें, तो अगर पार्टनरशिप में आपने किया है, तो खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही बिजनेस पार्टनर के साथ चली आ रही अनबन समाप्त हो सकती है। कमाई के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। इसके साथ ही बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। परिवार में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को भी खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। बेरोजगारों को धन लाभ मिल सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी शनि का नक्षत्र परिवर्तन करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। नए साल में इन राशियों के जीवन में कई खुशियों की दस्तक हो सकती है। मानसिक, शारीरिक और आर्थिक समस्याओं से निजात मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में आपको भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। ऐसे में आपको पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही ये अवधि छात्रों के लिए भी काफी लाभकारी सिद्ध हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। बिजनेस में लगातार हो रही हानि अब समाप्त हो सकती है।
धर्म संबंधी अन्य खबरें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।