Shani In Purva Bhadrapada Nakshatra: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, न्याय के देवता शनि व्यक्ति को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। नवग्रह में से शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह है। इसके साथ ही शनि एकलौता ग्रह है जिसके पास साढ़े साती और ढैय्या का हक है। ऐसे में हर एक व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक बार शनि साढ़े साती और ढैय्या से जरूर गुजरना पड़ता है। शनि करीब ढाई साल में राशि परिवर्तन करते हैं। इसके साथ ही वह समय-समय पर नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। बता दें कि 6 अप्रैल 2024 को शनि गुरु के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में प्रवेश गए थे। अब इसी राशि में चरण में बदलाव कर रहे हैं। ऐसे ही अगस्त माह में नक्षत्र पद परिवर्तन करेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं शनि के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश करने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र 27 नक्षत्रों में से 25 वां नक्षत्र है और स्वामी गुरु बृहस्पति है। द्रिक पंचांग के अनुसार, कर्मफल दाता शनि 18 अगस्त को रात 10 बजकर 3 मिनट पर पूर्व भाद्रपद के प्रथम पद में प्रवेश कर जाएंगे और 3 अक्टूबर तक तक इसी पद में रहेंगे।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शनि का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रथम पद में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आप अपनी बौद्धिक क्षमता के कारण कई क्षेत्रों में सफलता हासिल हो सकती है। बिगड़े हुए काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को खूब लाभ मिलने वाला है। शारीरिक और मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। लंबे समय से परिवार में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है।

कुंभ राशि (Kumha Zodiac)

कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में शनि की साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। लेकिन शनिदेव देवगुरु के माध्यम से इस राशि के जातकों को शुभ फल मिलेगा। गुरु के नक्षत्र में जाने से इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान चल रहे थे, अब उससे निजात मिलेगा। आप नए उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगे। गुरु के कारण धन लाभ होगा। इसके साथ ही धन का संचय करने में भी सक्षम होंगे। गुरु की शुभ दृष्टि बारहवें भाव पड़ रही है। ऐसे में बेवजह खर्च समाप्त होगा। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवन में आप बड़ा लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे थे। लेकिन अब इसमें आपको सफलता हासिल हो सकती है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। जीवन में खुशहाली ही खुशहाली आएगी।

तुला राशि (Tula Zodiac)

शनि का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रथम पद में जाने से तुला राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। करियर में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त होगी। इसके साथ ही नई नौकरी के कई अवसर मिलेंगे। नौकरी के साथ-साथ व्यापार या फिर अन्य साधन से धन की प्राप्ति होगी। आय के स्त्रोत खुलेंगे। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कड़ी मेहनत का फल अब आपको मिलेगा। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। दोस्तों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इनके माध्यम से आप धन भी अर्जित कर सकते हैं। इस समय धन का भाव सबसे अधिक जागृत है, क्योंकि इसमें गुरु के साथ-साथ शनि की दृष्टि है। पैसों की तंगी से निजात मिलेगी। बेवजह खर्च से निजात मिलेगी। धन को संचित करने में कामयाब होंगे। इसके साथ ही वाहन, संपत्ति आदि खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024