Shani Dev Transit In  Aquarius: नया साल शुरू होने में 9 दिन का समय बचा हुआ है। ऐसे में हर इंसान के मन में सवाल है कि आने वाला साल उसके लिए कैसा रहेगा। वहीं अगर ज्योतिष की दृष्टि से देखें तो इस साल कर्मफल दाता शनि देव पूरी साल कुंभ राशि में संचरण करेंगे। साथ ही ऐसे में वह तांबे के पाये पर चलना शुरू करेंगे। जिससे 2024 में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों की गोचर कुंडली पर शनि देव तांबे के पाये पर भ्रमण करेंगे। जिससे आप लोगों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही शनि देव आपकी राशि से 2024 में दशम भाव पर संचरण करेंगे। जिससे बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही इस दौरान आप आपकी आय़ में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही परिवार में सभी लोगों के साथ आपके रिश्‍ते प्रेमपूर्ण रहेंगे और आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही जो नौकरीपेशा लोग हैं, उनको नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। 

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

शनि देव का ताबें के पाये पर संचरण करना कन्या राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो शनि देव आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह के मित्र हैं। साथ ही शनि देव 2024 में पूरी साल आपकी राशि से छठे भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही आप शत्रुओं पर विजय पाने में सफल रहेंगे। साथ ही इस अवधि में आपके कारोबार और संपत्ति में वृद्धि होगी और आप कोई नया बिजनस इस वक्‍त शुरू कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का तांबे के पाये पर चलना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो शनि देव आपकी राशि से लग्न भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। साथ ही वह आपकी राशि के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं अगर आपका व्यापार लोहा, ऑयल, खनिज, पेट्रौल और काली चीजों से जुड़ा हुआ है, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीदने सकते हैं। साथ ही इस समय जो भी निवेश आप करेंगे उसमें आपको आगे चलकर लाभ होगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024