Shani Gochar 2025: न्याय के देवता शनि को सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है। वह जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से अच्छे से अच्छा और बुरा सा बुरा फल देते हैं। ऐसे में कर्मफल दाता शनि के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर किसी जातक के ऊपर शनि की विशेष कृपा हो जाएं, तो उसके जीवन के हर एक कष्ट दुख दूर हो जाते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो जाती है। शनि इकलौता ऐसा ग्रह है जिसका अशुभ प्रभाव जातक को जीवन में एक बार अवश्य झेलना पड़ता है। इस समय शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में विराजमान है और मार्च 2025 तक इसी राशि में रहने वाले हैं। इसके बाद मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के मीन राशि में जाते ही कुछ राशि के जातकों को साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति मिलेगी, तो कुछ राशियां इसके गिरफ्त में आएगी। आइए जानते हैं शनि के मीन राशि में जाने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…
द्रिक पंचांग के अनुसार, शनि 29 मार्च को रात 11 बजकर 1 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 3 जून 2027 तक इसी राशि में रहेंगे।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शनि का मीन राशि में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में आठवें और नौवें भाव के स्वामी शनि है और वह दसवें भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही फैमिली के सदस्यों के बीच लंबे समय से चली आ रहा वाद-विवाद अब समाप्त हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही बीमारियां अब ठीक हो सकती है। इसके साथ ही मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। लंबे समय से अटके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। करियर के क्षेत्र में खूब लाभ मिलने वाला है। आपके द्वारा की का मेहनत का फल अब आपको मिल सकता है। अगर आपकी कुंडली में शनि के साथ-साथ बुध ही स्थिति अच्छी है, तो नई नौकरी के कई ऑफर मिल सकते हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सिंह राशि के जातकों के लिए शनि का मीन राशि में जाना अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों के जीवन में जो समस्याएं या चुनौतियां लंबे समय से चली आ रही थी। वो अब समाप्त हो सकती है। आपके द्वारा की गई कड़ी मेहनत का फल अब आपको मिलेगा। इसके साथ ही जीवन में कई तरह की खुशियों की दस्तक हो सकती है। आत्म विश्वास की तेजी से वृद्धि होगी। ऐसे में आप लंबे समय से अटके हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। आपका परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही आप अपने काम को ठीक ढंग से करेंगे। ऐसे में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी के साथ पदोन्नति दी जा सकती है। करियर के क्षेत्र में आपको काफी अधिक लाभ मिल सकता है। नई नौकरी ढूंढ रहे जातकों को भी खूब सफलता हासिल हो सकता है। इस अवधि में निवेश करने से आपको अच्छा खासा रिटर्न मिल सकता है। नई नौकरी तलाश रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।