Saturn Transit 2025: कर्मफल दाता शनि को सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है, क्योंकि यह हर किसी जातक को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। बता दें कि शनि को सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। ऐसे में वह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहेंगे। ऐसे में एक राशि चक्र पूरा करने में करीब 30 साल का वक्त लग जाता है। शनि इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में विराजमान है और मार्च 2025 तक इसी राशि में रहने वाले हैं। इसके बाद शनि मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के गुरु की राशि में जाने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) भी होगा। आइए जानते हैं शनि के मीन राशि में जाने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…
द्रिक पंचांग के अनुसार, शनि 29 मार्च को रात 11 बजकर 1 मिनट पर अपनी मूल त्रिकोण राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 3 जून 2027 तक इसी राशि में रहेंगे।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि में शनि नवम और दशम भाव के स्वामी है और मीन राशि में प्रवेश करके एकादश भाव में रहेंगे। ऐसे में शनि का गोचर इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे स्थापित होंगे। हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। आपके द्वारा की गई मेहनत का फल इस साल अवश्य मिलेगा। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की होगी। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। करियर के क्षेत्र में भी सफलता मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। आपके काम से उच्च अधिकारी प्रसन्न हो सकते हैं। ऐसे में आपको पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि मिल सकती है। काम के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। धन की तंगी से छुटकारा मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि के अष्टम और नवम भाव के स्वामी शनि है और मीन राशि में प्रवेश करके इस राशि के दशम भाव में रहने वाले हैं। इस राशि के स्वामी बुध है और इनका शनि के साथ संबंध अच्छा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए शनि का गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आपके द्वारा की गई मेहनत का फल मिलेगा। इसके साथ ही बेवजह खर्च से छुटकारा मिलेगा। चतुर्थ, सप्तम और द्वादश भाव में शनि की पूरी दृष्टि पड़ रही है। ऐसे में परिवार में थोड़ी अनबन रह सकती है। लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लंबे समय से अटकी हुई कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। करियर में भी खूब लाभ मिलने वाला है।
कुंभ राशि(Kumbha Zodiac)
इस राशि के द्वादश भाव के स्वामी शनि है और मीन राशि में प्रवेश करके इस राशि के दूसरे भाव में शनि रहने वाले हैं। इस राशि के जातकों के शनि साढ़े साती का अंतिम चरण होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक समस्याओं से निजात मिल सकती है। इस राशि के चतुर्थ, अष्टम और एकादश भाव में शनि की दृष्टि रहेगी, जिससे इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। विदेश में काम करने की इच्छा पूरी हो सकती है। इसके साथ ही आपके द्वारा किए जा रहे प्रयासों में सफलता हासिल हो सकती है। विदेश में व्यापार करने की सोच रहे हैं, तो इसमें आपको सफलता हासिल हो सकती है। संपत्ति खरीद या फिर बेचने में सफल हो सकते है। जुलाई से नवंबर तक परिवार में मतभेद हो सकता है। इसलिए थोड़ा संभलकर रहें। धन लाभ के पूरे योग बन रहे हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।