Saturn Transit 2024: कर्मफलदाता शनि को सबसे क्रूर ग्रह के साथ-साथ सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में शनि का हर राशि पर असर लंबे समय तक रहता है। इतना ही नहीं शनि एकलौता ऐसा ग्रह है जिसके पास शनि साढ़े साती और ढैय्या का हक है। ऐसे में हर एक व्यक्ति को जीवन में एक बार जरूर शनि की महादशा, शनि दोष या फिर साढ़े साती का सामना करना पड़ता है। बता दें कि शनि इस समय अपनी स्वराशि कुंभ राशि में विराजमान है। इस राशि में ये अगले साल यानी 2025 के मार्च माह तक रहने वाले हैं। इसके बाद राशि परिवर्तन कर लेंगे। शनि के गुरु की राशि यानी मीन राशि में जाने से कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं शनि के मीन राशि में जाने से किन राशियों को मिलेगा सबसे अधिक लाभ…
द्रिक पंचांग के अनुसार, शनि 29 मार्च को रात 11 बजकर 1 मिनट प मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 3 जून 2027 तक इसी राशि में रहेंगे। ऐसे में किसी राशि को साढ़े साती और ढैय्या से मुक्ति मिलेगी, तो कोई इसकी गिरफ्त में आएगा।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
शनि का मीन राशि में जाना इस राशि के जातकों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। लंबे समय से जो काम अटके हुए थे उनमें अब सफलता हासिल हो सती है। इसके साथ ही लंबे समय से जीवन में कई बड़ी मुसीबत आई होगी। अब उनसे आपको छुटकारा मिल सकता है। जीवन में खुशियों का दोस्त होगा। इसके साथ ही आपके अंदर साहस और आत्मविश्वास की वृद्धि होगी, जिससे आप हर क्षेत्र में सफलता पाने के साथ अपनी बात कहने में सफल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा की गई मेहनत और काम उच्च अधिकारियों को नजर आएगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को पदोन्नति के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। नई नौकरी सर्च कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। नया व्यापार शुरू करने के लिए ये समय अच्छा साबित हो सकता है। कई माध्यमों से आपको धन लाभ हो सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शनि का मीन राशि में जाना मिला-जुला प्रभाव डाल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि काफी लाभकारी सिद्ध हो सकती है। नई नौकरी में ट्रांसफर मिल सकता है। इसके साथ ही अपने प्रतिभा के मुताबिक आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है। दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बीतेगा। भाई-बहनों के साथ अच्छी बनेगी। माता-पिता के सहयोग मिलने के कम चांसेस बन रहे हैं। इसके साथ ही बिजनेस में खूब लाभ मिलने वाला है। अपनी रणनीतियों के द्वारा आप कोई बड़ी डील, प्रोजेक्ट आदि पा सकते हैं। इसके साथ ही आर्थिक विकास अच्छी होगी। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। इसके साथ ही माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है।
वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शनि का मीन राशि में जाना फलदायी होगी। व्यक्तित्व में निखार आने वाला है। इसके साथ ही अकेले में आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिससे आप खुद को अच्छे से जान पाएंगे। इसके साथ ही कुछ नया खोज की ओर बढ़ेंगे। इस साल आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। धन के संबंध में भी आपको लाभ मिलेगा। आपके द्वारा की गई कड़ी मेहनत का फल आपको मिलेगा।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।