Shash Mahapurush Rajyog: न्यायाधीश शनि को सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है, क्योंकि वह जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शनि एकलौता ग्रह है जिसके बाद साढ़ेसाती और ढैय्या का हक है। ऐसे में जातक को जीवन में एक बार जरूर शनि साढ़े साती, ढैय्या, महादशा, अंतर्दशा का सामना करना ही पड़ता है। सनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब ढाई दिन तक रहते हैं। ऐसे में शनि को एक पूरा राशि चक्र करने में करीब 30 साल का वक्त लग जाता है। बता दें कि शनि इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान है। ऐसे में वह शश नामक राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इस योग को पंचमहापुरुष योगों में से एक माना जाता है। शनि के शश राजयोग बनाने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं शनि के शश राजयोग बनाने से इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब शनि लग्न या चंद्रमा से पहला, चौथा, सातवां या फिर दसवें भाव में तुला, मकर और कुंभ राशि में स्थिति हो, तो शश राजयोग का निर्माण होता है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में शश राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। इस राशि में शनि साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को मार्च 2025 तक कई क्षेत्रों में सफलता हासिल हो सकती है। जीवन में कई सकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। पदोन्नति के साथ-साथ वेतन वृद्धि हो सकती है। आपके काम की तारीफ हो सकती है। बिजनेस में भी काफी लाभ मिल सकता है। धार्मिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि में छठे भाव में शनि रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को उनकी मेहनत और लगन के बल में खूब लाभ मिल सकता है। आपके काम से उच्च अधिकारी प्रसन्न हो सकते हैं। ऐसे में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। ऐसे में आय के नए स्त्रोत खुलेंगे और आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। भविष्य के लिए भी बचत कर सकते हैं। नौकरी के कई नए अवसर भी मिल सकते हैं। इससे आपको करियर नमें एक उछाल मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

मकर राशि के जातकों के लिए शश राजयोग अनुकूल जाने वाला है। इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही कई खुशियों की दस्तक हो सकती है। नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आप अपने काम से एक अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही आप अपनी वाणी के प्रभाव से लोगों को प्रेरित कर पाने में सफल हो सकते हैं। पैसों की तंगी से निजात मिल सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। 

साल 2025 में शनि मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में वह सोने, चांदी के पाये में भी चलेंगे, जिससे कुछ राशियों को खूब लाभ मिल सकता है। यहां पढ़ें-

चैत्र नवरात्रि पर शनि देव सोने के पाये पर शुरू करेंगे चलना, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, हर क्षेत्र में सफलता के योग

चांदी के पाये पर चलेंगे शनिदेव, 2025 में इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, आकस्मिक धन लाभ के साथ तरक्की के योग

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024