Shash Mahapurush Rajyog: कर्मफल दाता और न्यायकर्ता शनि को सबसे क्रूर ग्रहों में से एक माना जाता है। वह सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में एक राशि चक्र पूरा करने में पूरा 30 साल का वक्त लग जाता है। शनि जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। इसलिए कहा जाता है कि शनि के प्रकोष, महादशा से कोई भी जातक बच नहीं सकत है। उसे अपने जीवन में कभी न कभी शनि की साढ़े साती और ढैय्या का सामना करना ही पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान है। जहां पर वह शश नामक पंचमहापुरुषों में से एक राजयोग बना रहे हैं। शश राजयोग बनने से साल 2025 तक कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं शश राजयोग बनने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…
बता दें कि शश राजयोग पंचमहापुरुष योगों में से एक है। इस राजयोग का निर्माण तक होता है जब शनि लग्न या चंद्रमा से पहला, चौथा, सातवां या फिर दसवें भाव में तुला, मकर और कुंभ राशि में स्थिति हो।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
शश राजयोग बनने से इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। हर क्षेत्र में सफलता हासिल होने के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही आपका झुकाव अध्यात्म की ओर अधिक हो सकता है। ऐसे में आप दोस्तों, परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यों पर हिस्सा ले सकते हो या फिर किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते है। संतान की ओर से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। उसके भविष्य को लेकर आपकी टेंशन थोड़ी कम होगी। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो नौकरी के कई नए अवसर मिल सकते हैं। पदोन्नति के साथ इंक्रीमेंट नजर आ सकती है। व्यापार में भी आपको खूब लाभ मिल सकता है। शेयर मार्केट, स्टॉक, सट्टेबाजी के द्वारा आप खूब धन लाभ कमा सकते है। इसके साथ ही भविष्य के लिए बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। स्वास्थ्य शानदार रहने वाला है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
कुंभ राशि के लग्न भाव में शनिदेव विराजमान है। ऐसे में इसी भाव में शश राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसलिए इस राशि के जातकों के लिए भी ये राजयोग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास और साहस की वृद्धि होगी, जिससे आप अपने की कामों में सफलता पा सकते हैं। परिवार के साथ चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की चाहत पूरी हो सकती है। ऐसे में आपको भविष्य में एक अच्छी उछाल हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये राजयोग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। आपको अच्छा बोनस के साथ प्रमोशन के भी चांसेस बन रहे हैं। आपके अंदर कई रचनात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि में शनि छठे भाव में शश राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इसलिए इस राशि के जातकों के लिए भी ये अनुकूल साबित हो सकता है। आपके द्वारा किए जा रहे प्रयासों में अब सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही कई चुनौतियों से आप निकल पाने में सफल हो सकते हैं। करियर में आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। इससे आपके पदोन्नति, वेतन वृद्धि के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। नौकरी बदलने का सोच रहे है, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इसके साथ ही आपके ऊपर उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग होगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।