Shash Mahapurush Rajyog: कर्मफल दाता शनि एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि शनि इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान है और साल 2025 के मार्च माह तक इसी राशि में रहने वाले हैं। अपनी राशि में होने के कारण शनि शश नामक राजयोग का निर्माण कर रहे हैं, जो पंच महापुरुषों में से एक माना जाता है। शनि के शश राजयोग बनाने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं शनिदेव किन राशियों पर रहेंगे मेहरबान…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शश राजयोग पंचमहापुरुष योगों में से एक है। जिसका निर्माण तक होता है जब शनि लग्न या चंद्रमा से पहला, चौथा, सातवां या फिर दसवें भाव में तुला, मकर और कुंभ राशि में स्थिति हो।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
इस राशि के लग्न भाव में शश राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। साल 2025 तक इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ मिल सकता है। शनिदेव की कृपा से आत्मविश्वास और साहस की वृद्धि होगी, जिससे आप अपने की कामों में सफलता हासिल करने में सफल हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। इसके साथ ही जो जातक विदेश में नौकरी, शिक्षा या फिर व्यापार करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में सफलता हासिल कर सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। जीवन में कई खुशियों की दस्तक हो सकती है। परिवार के साथ लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। आपके अंदर कई रचनात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जिसे आने वाले समय में आप अपने करियर में शामिल कर सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए कुंभ का शश राजयोग बनाना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ धन लाभ मिल सकता है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक हो सकता है। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इसके साथ ही करियर को लेकर चली आ रही टेंशन अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही आपको नई नौकरी के कई चांस मिल सकते हैं। इंक्रीमेंट के साथ पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। व्यापार में भी खूब लाभ मिल सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
मकर राशि के जातकों के लिए भी शश महापुरुष राजयोग काफी अच्छा जाने वाला है। इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही जीवन में कई खुशियों की दस्तक हो सकती है। नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में कर सकते हैं। आप अपने काम और लगन से एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हो सकते हैं। वाणी के प्रभाव से आप हर किसी को इंप्रेस भी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।
दिसंबर माह में शुक्र कुंभ राशि में भी प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में नए साल 2025 में इन राशियों को खूब लाभ मिल सकता है। जानें इस लिस्ट में आपकी राशि है कि नहीं
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।