Shash Rajyog 2024: कर्मफलदाता शनि को नवग्रह में से सबसे महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक माना जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि एकलौता ऐसा ग्रह है, जो सबसे धीमी गति से चलता है। वह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में एक राशि चक्र पूरा करने में 30 साल का वक्त लग जाता है जिसके कारण इसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में लंबे समय तक रहता है। बता दें कि शनि इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में विराजमान है। ऐसे में शनि पंचमहापुरुषों में से एक शश राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। शनि के इस शक्तिशाली राजयोग का निर्माण करने से कुछ राशि के जातकों को खूब लाभ मिलने वाला है। बता दें कि 29 मार्च 2025 को शनि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही ये दुर्लभ राजयोग की समाप्त होगी। ऐसे में शनि कुंभ राशि से जाते-जाते कुछ राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां ला सकते हैं। आइए जानते हैं शनि के द्वारा बने शश राजयोग से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि में शनि दशम भाव में विराजमान है। ऐसे में शश राजयोग इस राशि के जातकों को चारों दिशाओं से खूब लाभ देने वाले हैं। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। संपत्ति, घर और वाहन सुख भी हो सकता है। करियर के क्षेत्र में आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। इससे भविष्य में आपको काफी लाभ मिल सकता है आमदनी में जबरदस्त लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही धन बचत करने में कामयाब हो सकते हैं।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि में शनि पांचवें भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र से अपार सफलता के योग मिल सकते हैं। मान-सम्मान की तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। पद-प्रतिष्ठा की लाभ होगी। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति के योग बन रहे है्ं। इसके साथ ही नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो मार्च 2025 तक कर सकते हैं। ऐसे में वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। छात्रों के लिए भी ये समय काफी अच्छा जाने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा में  अपना सफलता हासिल हो सकती है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

इस राशि में शनि तीसरे भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में थोड़ा सा संघर्ष होगा। लेकिन आपको अंत में अवश्य ही सफलता हासिल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में चली आ रही समस्याएं  शनि जाते-जाते समाप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है। लंबे समय से अटके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। इसके साथ ही शादी में लगातार आ रही रुकावटें अब समाप्त हो सकती है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

मकर राशि के जातकों के लिए शश राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के दूसरे भाव में शनि रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के द्वारा की जा रही कड़ी मेहनत का फल उन्हें मिल सकता है। विदेश यात्रा का सपना देख रहे जातकों को लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। जिन लोगों के विवाह में कोई बाधा या रुकावट आ रही थी, तो उन्हें भी सफलता हासिल हो सकती है।

Budh Gochar 2025: व्यापार के दाता बुध नए साल की शुरुआत में धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इन राशियों को नौनरी-बिजनेस में अपार सफलता के साथ खूब धन लाभ हो सकता है। जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।