Shash Mahapurush Rajyog: ज्योतिष में शनि देव को कर्मफल दाता और सबसे क्रूर ग्रहों में से एक माना जाता है। शनिदेव एक राशि में लगभग ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में शनि को एक चक्कर पूरा करने में 30 साल का समय लग जाता है। इसलिए इसकी महादशा और साढ़े साती का असर हर इंसान पर पड़ता है। फिलहाल शनि कुंभ राशि में हैं और इससे शश नामक राजयोग बन रहा है। यह शश राजयोग 2025 तक कुछ खास राशियों के लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा। आइए जानते हैं इस योग से किन-किन राशियों के लोगों को लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शश राजयोग मिथुन राशि वाले जातकों के लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है। इस समय आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपका मन अध्यात्म की ओर झुक सकता है। धार्मिक आयोजन में दिलचस्पी बढ़ेगी। संतान से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। करियर की बात करें तो इस समय नौकरी के कई अच्छे मौके मिल सकते हैं। नौकरीपेशा हैं तो प्रमोशन या वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। व्यापार में भी अच्छे लाभ के संकेत हैं। शेयर बाजार में निवेश से धन कमाने का मौका मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी और आप मानसिक रूप से भी मजबूत रहेंगे।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए शनि का लग्न भाव में होना शुभ संकेत लेकर आ रहा है। इस कारण शश राजयोग आपके लिए सफलता और तरक्की का समय लेकर आ सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। इससे आप अपने हर काम में सफल हो सकते हैं। परिवार में अगर किसी बात को लेकर परेशानी चल रही थी, तो अब उसका हल निकल सकता है। पढ़ाई के लिए विदेश जाने का सपना देख रहे हैं तो इस समय आपके लिए अच्छे मौके आ सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह समय बोनस और प्रमोशन के मौके लेकर आ सकता है। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी। आप मानसिक रूप से भी मजबूत रहेंगे।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

शश राजयोग कन्या राशि के जातकों के लिए भी फायदेमंद रहेगा। आपके द्वारा किए जा रहे कामों में सफलता मिलेगी। अगर कोई परेशानी आ रही थी तो उससे आप बाहर निकल सकते हैं। करियर में उन्नति होगी और शायद आपको कोई नया पद भी मिल सकता है। वेतन वृद्धि के साथ किसी बड़ी जिम्मेदारी को निभाने का मौका मिल सकता है। अगर आप नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो यह सही समय है। इस दौरान आपके सीनियर का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें –

November 2024 Vrat Tyohar: नवंबर में लगेगी त्योहारों की झड़ी, जानें कब है छठ पूजा , तुलसी विवाह और देवउठनी एकादशी, देखें व्रत त्योहार की पूरी लिस्ट

500 साल बाद दिवाली पर बन रहा शनि और गुरु का दुर्लभ संयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग

28 अक्टूबर से चमक सकती है इन राशियों की किस्मत, शुक्र और शनि देव बनाएंगे केंद्र दृष्टि योग