Shani Nakshatra Gochar 2024: न्याय के देवता शनि एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। बता दें कि शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह है। वह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में उन्हें एक राशि चक्र पूरा करने में करीब 30 साल का वक्त लग जाता है। शनि राशि के साथ-साथ एक निश्चित अवधि के बाद नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि साल के अंत शनि नक्षत्र परिवर्तन करते गुरु के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में नए साल 2025 में कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं शनि के पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में जाने से किन राशियों के लिए होगा शुभ…

द्रिक पंचांग के अनुसार, शनि पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में 27 दिसंबर को रात 10 बजकर 42 मिनट पर प्रवेश कर जाएंगे और इस नक्षत्र में 28 अप्रैल 2025 तक रहने वाले हैं। ये नक्षत्र आकाश में मौजूद 27 नक्षत्रों में से 25वां नक्षत्र है और इस नक्षत्र के स्वामी गुरु है। इसके साथ ही राशि कुंभ और मीन है। इस नक्षत्र को काफी लकी माना जाता है।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करके शनि इस राशि के दसवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। सुख-समृद्धि की वृद्धि होगी। इसके साथ ही आपके लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपके लाइफ में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। परिवार का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। कार्यस्थल में भी आपके काम की काफी तारीफ हो सकती है। इसके साथ ही वेतन वृद्धि के साथ तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं।

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी शनि का गुरु के नक्षत्र में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। कोर्ट-कचहरी संबंधित मामलों में आपको सफलता हासिल हो सकती है। परिवार को वक्त दे पाएंगे, जिससे आप उनके साथ अच्छे पल गुजार पाएंगे। जीवन में लंबे समय से चली आ रही चुनौतियां या मुश्किलें अब कम हो सकती है। शारीरिक और मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं, तो शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन से लाभ मिल सकता है।। नौकरीपेशा जातकों को भी काफी लाभ मिल सकता है। नई नौकरी तलाश कर रहे जातकों को भी लाभ मिलेगा। इसके साथ ही आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। व्यापार में भी खूब मुनाफा के योग बन रहे हैं।  

वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)

पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करके शनि इस राशि के चौथे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर शनि के साथ-साथ गुरु की विशेष कृपा होगी। गुरु इस राशि के सातवें भाव में विराजमान है।  ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए नया साल खुशियां लेकर आ सकता है। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। इसके साथ ही  पदोन्नति के साथ-साथ वेतन वृद्धि हो सकती है। आपके काम की सराहना की जाएगी। वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। व्यापार की बात करें, तो आपको कोई सरकारी प्रोजेक्ट या फिर ऑर्डर मिल सकता है। इससे आपके बिजनेस में दिन दोगुनी रात चौगुनी वृद्धि होने वाली है।

दिसंबर माह में शनि सूर्य के साथ केंद्र दृष्टि बनाने वाले हैं, जिससे इन तीन राशियों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। जानें इसमें आपकी राशि शामिल है कि नहीं

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024