Shani Nakshatra Gochar 2024: न्यायाधीश शनि सबसे महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में शनि का प्रभाव हर राशि के जातकों के जीवन में लंबे समय तक रहता है। इसके साथ ही शनि राशि के साथ-साथ समय-समय पर नक्षत्र परिवर्तन भी करते है। शनि के नक्षत्र परिवर्तन का भी असर 12 राशियों के जीवन में अच्छा या फिर बुरा पड़ता है। बता दें कि शनि इस समय राहु के नक्षत्र शतभिषा में विराजमान है। लेकिन आने वाली 27 दिसंबर को वह नक्षत्र परिवर्तन करके पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। गुरु के नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशि के जातकों को साल 2025 में बंपर लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं शनि के पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि में शनि दसवें भाव में विराजमान है। भाग्य के स्वामी होने के कारण आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकते हैं। गुरु के नक्षत्र में जाने से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। दसवें भाव में शनि और लग्न भाव में गुरु विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। आपके जीवन में कई बदलाव देखने को मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आप अपने लक्ष्यों को पाने में सफल हो सकते हैं। करियर के क्षेत्र में आपको खूब लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही तरक्की और वेतन वृद्धि हो सकती है। शनि के मार्गी अवस्था में इस नक्षत्र में आने से कई यात्राएं भी कर सकते हैं।

मंगल मे बनाया पावरफुल धनलक्ष्मी राजयोग, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, अप्रत्याशित धन लाभ के योग

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करके शनि छठे भाव में रहने वाले हैं। मार्गी गति से इस नक्षत्र में प्रवेश करने से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में आपको काफी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। नई नौकरी तलाश कर रहे जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। डिफेंस, वकील और डॉक्टरों के लिए ये अवधि काफी अच्छी साबित हो सकती है। योग, साधना में आपका काफी अधिक लगाव हो सकता है । व्यापार के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। जीवन में कई खुशियों की दस्तक हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)

इस राशि में शनि चौथे भाव में रहने वाले हैं। इसके साथ ही शनि गुरु के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। बता दें कि गुरु सातवें भाव में विराजमान होंगे। ऐसे में इस राशि के जातक कुछ नया काम आरंभ कर सकते हैं। इससे आपको लाभ के साथ आनंद आएगा। इसके साथ ही शनि ढैय्या बना रहे हैं। ऐसे में मन में कई उलझनें हो सकती है। लेकिन इससे आप आसानी से निकल जाएंगे। गुरु की कृपा से आपको करियर के क्षेत्र में खूब लाभ मिल सकता है। पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही व्यापार के क्षेत्र में भी काफी लाभ हो सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024