Saturn Transit Aquarius 2024: कर्मफल दाता और न्यायकर्ता शनिदेव सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में वह जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। बता दें कि 30 साल बाद शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में विराजमान है। इस राशि में साल 2025 तक रहने वाले है। इस साल शनि कुंभ राशि में ही विराजमान रहेंगे। लेकिन उनकी स्थिति में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। शनि की स्थिति में बदलाव के कारण कुछ राशि के जातकों को अपार धन लाभ के साथ सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही शारीरिक और मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिल सकती है। आइए जानते हैं शनि के कुंभ राशि में रहने से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2024 में शनि की स्थिति में बदलाव होगा। 11 फरवरी 2024 से लेकर 18 मार्च 2024 के दौरान शनि अस्त रहेंगे। इसके बाद उदय हो जाएंगे। इसके अलावा  शनिदेव 29 जून, 2024 से 15 नवंबर, 2024 तक शनि कुंभ राशि में ही वक्री रहेंगे।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

शनि के अस्त होने से लेकर वक्री होने पर मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। इस राशि में गुरु ग्रह लग्न भाव में विराजमान है। वहीं शनि ग्यारहवें भाव में विराजमान है। मेष राशि के जातकों के ऊपर शनि की विशेष कृपा होगी। सैलरी में वृद्धि के साथ पदोन्नति मिलने के पूरे आसार है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी सफलता हासिल हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी कारणवश मानसिक तनाव का सामना कर रहे, तो अब उससे मुक्ति मिल सकती है। इसके साथ ही लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे और  आत्मविश्वास की भी वृद्धि होगी। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। विदेश में नौकरी करने की चाहत पूरा हो सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि में शनि पांचवें और छठे भाव के स्वामी है और वह छठे भाव में ही विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को करियर में अपार सफलता के साथ धन लाभ मिल सकता है। कोई बड़ी कामयाबी मिल सकती है। आप अपने भाग्य के भरोसे बिल्कुल न बैठें और मेहनत के बल पर हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं,तो इस अवधि में बदल सकते हैं। इसके साथ ही आपके काम को देखते हुए उच्च अधिकारी सैलरी बढ़ा सकता है या फिर कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी कार्य थोड़ा सोच-समझकर करें, जिससे हानि का सामना  करना पड़े। इसके साथ ही स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।

वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)

इस राशि में शनि पांचवें भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पैतृक संपत्ति मिलने के पूरे चांसेस नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। मई 2024 में धन लाभ में थोड़ी सी देरी हो सकती है। लेकिन अगर आप मेहनत करेंगे, तो सफलता अवश्य प्राप्त होगी। इसके साथ ही नौकरी के बदलाव के भी योग बन रहे हैं।  आप अपनी मेहनत के बल में हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। सैलरी में बढ़ोतरी के साथ कोई बड़ा प्रोजेक्ट हासिल कर सकते हैं। शनि के वक्री होने के बाद आपको अपार धन लाभ मिल सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024