Shash Mahapurush Rajyog: कर्मफल दाता शनि एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। वह एक राशि में ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में उन्हें एक पूरा राशि का चक्र लगाने में 30 साल का वक्त लग जाता है। शनि की अभी की स्थिति की बात करें, तो वह अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में विराजमान है। जहां पर मार्च 2025 तक रहने वाले हैं। इसके बाद मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बता दें कि शनि की अपनी राशि में होने से शश नामक राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। पंचमहापुरुषों में से एक इस राजयोग बनने से कुछ राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिलता है और घर में खुशियों की दस्तक होती है। आइए जानते हैं शनि के शश राजयोग बनाने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शश राजयोग पंचमहापुरुष योगों में से एक है। जिसका निर्माण तक होता है जब शनि लग्न या चंद्रमा से पहला, चौथा, सातवां या फिर दसवें भाव में तुला, मकर और कुंभ राशि में स्थिति हो। जिन लोगों की कुंडली में शश राजयोग होता है, उन्हें समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है। इसके साथ ही कभी भी पैसों की कमी नहीं होता है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि में शनि दशम भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए शश राजयोग चारों ओर से पैसा ही पैसा ला सकता है। आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। नया घर, वाहन, संपत्ति या फिर प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। जीवन में कई खुशियों की दस्तक हो सकती है। आप अपने करियर को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं। इससे आने वाले समय में आपको लाभ मिल सकता है। व्यापार में भी अच्छा मुनाफा हो सकता है। पैसों की बचत कर पाने में भी सफल हो सकते हैं।
तुला राशि (Tula Zodiac)
तुला राशि के जातकों के लिए भी शश राजयोग लाभकारी हो सकता है। इस राशि के पांचवें भाव में शनि विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्त हो सकती है। इसके साथ ही पद-प्रतिष्ठा के साथ मान-सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। आपके काम को देखते हुए उच्च अधिकारी प्रसन्न हो सकते हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। छात्रों के लिए भी ये समय काफी अच्छा जा सकता है। इस राशि के जातकों में जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो उन्हें सफलता हासिल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
मकर राशि (Makar Zodiac)
मकर राशि के जातकों के लिए भी शश राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर ओर से सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। अप्रत्याशित धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। जीवन में कई खुशियों की दस्तक हो सकती है। आप अपने काम के कारण सराहना पा सकते हैं। इसके साथ ही सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं।
दिसंबर माह में शुक्र कुंभ राशि में भी प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में नए साल 2025 में इन राशियों को खूब लाभ मिल सकता है। जानें इस लिस्ट में आपकी राशि है कि नहीं
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।