Saturn Planet Margi 2024: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इसके साथ ही ग्रह समय- समय पर वक्री और मार्गी भी होते रहते हैं। आपको बता दें कि कर्मफल दाता शनि देव जून में कुंभ राशि में वक्री हुए थे और वो अब अक्टूबर यानी दिवाली बाद मार्गी होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको शनि का मार्गी होना लाभकारी साबित हो सकता है। इन लोगों को करियर और कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का मार्गी होना लाभदायद साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से लग्न भाव पर सीधी चाल चलेंगे। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। वहीं कारोबार में आय के नए रास्ते खुलेंगे और नौकरी में आपके वेतन में वृद्धि और पदोन्नति के योग बन रहे हैं। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं इस दौरान आपको रिलेशनशिप के मामले में लाभ होगा। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं उनकी जीवनसाथी की तलाश पूरी हो सकती है। वहीं इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
शनि देव का सीधी चाल चलना वृश्चिक राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं आपके लिए धन लाभ के योग भी बन रहे हैं और आपकी आमनदी में भी इजाफा होगा। वहीं नौकरी पेशा लोगों की पदोन्नति और प्रमोशन हो सकता है। साथ ही अगर आप रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन जायदाद से संबंधित व्यापार करते हैं तो इस समय आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपके माता के साथ संबंध मजबूत होंगे।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का सीधी चाल चलना लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से नवम भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको मेहनत के साथ- साथ भाग्य का भी साथ मिलेगा। साथ ही आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी और आपको धन कमाने के कई मौके मिलेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। साथ ही इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। साथ ही आपके घर- परिवार में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।