Shash Mahapurush Rajyog: कर्मफल दाता शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में एक राशि में दोबारा आने में करीब 30 साल का वक्त लग जाता है। शनि के राशि परिवर्तन का असर लंबे समय तक हर राशि के जातकों के जीवन में रहता है। बता दें कि इस समय शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान है, जिससे शश नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसे पंचमहापुरुषों योगों में से एक माना जाता है। ऐसे में जब साल 2025 में शनि कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में जाएंगे तब तक ये राजयोग बना रहेगा। ऐसे में कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं शनि द्वारा शश राजयोग बनाने से किन राशियों को मिल सकता है बंपर लाभ…
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि में शनि दसवें भाव में विराजमान है। ऐसे में ये राजयोग इसी भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। संपत्ति, वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। लंबे समय से रुकी हुई कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। करियर के क्षेत्र में भी काफी महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले हैं। ऐसे में आपके भविष्य पर अच्छा असर पड़ सकता है। आत्मविश्वास, साहस की वृद्धि होगी। इसके साथ ही आय के स्रोत बढ़ेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
इस राशि के तीसरे भाव में शनि विराजमान है। ऐसे में इस राशि जातकों के जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। आपके जीवन में कई चुनौतियां आ सकती है लेकिन इन्हें आप आसानी से पार कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। कर्ज से निजात मिल सकती है। इसके साथ ही लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याएं भी ठीक हो सकती है।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
इस राशि के लग्न भाव में शश राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ इस राशि में शनि साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर शनि देव की विशेष कृपा हो सकती है। लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। अचानक धन लाभ के भी योग नजर आ रहे हैं। पद-प्रतिष्ठा की भी वृद्धि देखने को मिलने वाली है। इसके साथ ही नौकरी में तरक्की के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को भी खूब लाभ मिलने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी सफलता हासिल हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।