Shani Margi 2024: वैदिक ज्योतिष मुताबिक शनि देव कुंभ और मकर राशि के स्वामी हैं। साथ ही शनि देव एक राशि से दूसरी राशि में लगभग ढाई साल बाद राशि परिवर्तन करते हैं। वहीं आपको बता दें कि शनि देव दिवाली बाद नबंवर मे मार्गी होने जा रहे हैं। मतलब अब वह सीधी चाल चलेंगे। वहीं यहां शनि देव शश नाम का राजयोग भी बना रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। साथ ही शनि देव की कृपा से उनकी धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का दुर्लभ राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह शनि देव आपकी राशि से इनकम भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं इस वक्‍त यदि आप शेयर बाजार में पैसा निवेश करें तो आपको आगे चलकर अच्‍छा रिटर्न मिलने की उम्‍मीद है। साथ ही इस अगर आप एस्पोर्ट और इंपोर्ट का व्यापार करते हैं तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति होगी। साथ ही जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

दुर्लभ राजयोग का बनना आप लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही रिश्‍तों की बात करें तो आपके परिवार का माहौल बहुत ही सौहार्दपूर्ण रहेगा। वहीं आर्थिक मामलों में भी आप पहले से अधिक आत्‍मनिर्भर साबित होंगे। साथ ही इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं पारिवारिक संबंधों में खुशहाली बनी रहेगी।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए दुर्लभ राजयोग का बनना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही व्यापारियों को बिजनस में भी अच्‍छी कमाई होगी और आपके जीवन में भौतिक सुविधाएं बढ़ेंगी। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में है, उनको इस दौरान नई नौकरी मिलेगी। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024