Shani Margi 2024: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित पर राशि परिवर्तन करके वक्री और मार्गी होते हैं। जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि कर्मफल दाता और न्याय प्रदाता शनि देव जून के महीने को वक्री हुए थे और वो दिवाली बाद मार्गी होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। वहीं 3 राशियां ऐसी जिनको शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। वहीं इस समय इन राशियों की सभी मनोकामना पूरी हो सकती हैं। साथ ही इनको आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का मार्गी होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से नवम भाव पर सीधी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही जीवन के हर क्षेत्र में शुभ परिणाम मिलेंगे और आकस्मिक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से यात्राएं कर सकते हैं। वहीं इस समय परिवार वालों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और वाहन व प्रॉपर्टी का योग भी बन रहा है। साथ ही इस दौरान आप किसी धार्मिक या मांगकिल कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
शनि देव का मार्गी होना वृश्चिक राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर सीधी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही परिवार वालों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और वाहन व प्रॉपर्टी का योग भी बन रहा है। वहीं शनि देव की दृष्टि आपकी गोचर कुंडली के दशम स्थान पर पड़ रही है। इसलिए इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं व्यापारियों को अच्छा लाभ हो सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का सीधी चाल चलना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही शनि देव आपकी गोचर कुंडली के धन भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय सामाजिक व धार्मिक कार्यों के करने से समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा और धन से संबंधित समस्या भी दूर होगी। वहीं व्यापारियों को अटका हुआ धन मिल सकता है। साथ ही आप लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं आपके कम्युनिकेशन में सुधार आएगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। बेहतरीन आइडियाज के साथ व्यापार को संभालने में सक्षम होंगे।