Shani Margi 2024: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके वक्री और मार्गी होते रहते हैं। जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि कर्मफल दाता और न्याय प्रदाता शनि देव दिवाली अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में मार्गी होने जा रहे हैं। शनि देव ने 30 साल बाद कुंभ राशि में प्रवेश किया है। ऐसे में शनि देव के मार्गी होने का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। वहीं 3 राशियां ऐसी जिनको शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। वहीं इस समय इन राशियों की सभी मनोकामना पूरी हो सकती हैं। साथ ही इनको आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का मार्गी होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर मार्गी हुए हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही शनिदेव के शुभ प्रभाव से नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं को अच्छी जॉब मिल सकती है। साथ ही करियर में उन्नति का शुभ संयोग बनेंगे। वहीं नौकरीपेशा लोग अपने करियर का दायरा बढ़ाने में सफल होंगे और व्यापार करने वालों को उच्च लाभ रिटर्न प्राप्त होने की संभावना बन रही है। साथ ही इस समय कोई बड़ी व्यवसायिक डील हो सकती है। जिससे अच्छा लाभ हो सकता है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का सीधी चाल चलना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर सीधी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम-कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। वहीं शनिदेव के मार्गी होने से भगवान पर आपका विश्वास मजबूत होगा और किसी आध्यात्मिक यात्रा पर जाने से मानसिक शांति भी मिलेगी। साथ ही व्यापारियों को अच्छा धनलाभ होगा। साथ ही इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
मकर राशि (Makar Zodiac)
शनि देव का मार्गी होना मकर राशि के लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के धन और वाणी स्थान पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस राशि वालों को परिवार का पूरा सपॉर्ट मिलेगा और परिवार में मांगलिक कार्यक्रम भी हो सकते हैं। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं नौकरी पेशा जातक इस अवधि में अपने कामकाज से सभी को प्रभावित करेंगे और नई नौकरी के अवसर भी मिलेंगे, जिससे आमदनी में भी इजाफा होगा। साथ ही इस समय व्यापारियों को उधार धन मिल सकता है।