Shani Margi 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्मफल दाता शनि नौ ग्रह में से सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है, क्योंकि वह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में एक राशि चक्र पूरा करने में करीब 30 साल का वक्त लग जाता है। ऐसे में शनि के गोचर का असर हर राशि के जातकों के जीवन में लंबे समय तक रहता है। शनि को कर्मफल दाता और न्याय का देवता कहा जाता है, क्योंकि वह जातक को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शनि को सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है। क्रूर ग्रह होने के कारण हर एक व्यक्ति को जीवन में कभी न कभी शनि दोष, महादशा का सामना करना पड़ता है। बता दें कि इस समय शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान है। इस समय वह वक्री अवस्था में है। लेकिन दिवाली के बाद यानी नवंबर माह में वह मार्गी हो जाएंगे। शनि के सीधी चाल चलने से कुछ राशियों के लिए लाभकारी हो सकता है, तो कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं शनि के मार्गी होने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…
द्रिक पंचांग के अनुसार, शनि 15 नवंबर को शाम 7 बजकर 51 मिनट पर कुंभ राशि में मार्गी हो जाएंगे। शनि के सीधी चाल चलने से इन राशियों को खूब लाभ मिल सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
मकर राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में शनि पहले और दूसरे घर का स्वामी है और आपके दूसरे ही घर में मार्गी होने वाले हैं। ऐसे में आपको लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। कर्ज से छुटकारा मिलने के साथ उधार दिए हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही नई नौकरी मिलने के काफी अधिक चांसेस नजर आ रहे हैं। आपके काम को देखते हुए पदोन्नति हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। उच्च पद के साथ-साथ इंसेटिव मिलने के काफी अधिक चांसेस नजर आ रहे हैं। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। नया बिजनेस शुरू करने से आपको लाभ मिल सकता है। तेजी से साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिल सकती है। ऐसे में आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याएं अब समाप्त हो सकती है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि में शनि दसवें भाव में मार्गी होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए भी शनि का सीधी चाल चलना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। करियर के क्षेत्र में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही आपके नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही आपको सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा साथ मिल सकता है। ऐसे में आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। सकारात्मक ऊर्जा अधिक बढ़ सकती है। व्यापार में भी खूब लाभ मिल सकता है। प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर दे सकते है। ऐसे में आपको काफी अच्छे लाभ मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। लंबे समय से चली आ रही पैसों की तंगी से अब निजात मिल सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि में शनि पांचवें और छठे भाव के स्वामी है और वह छठे भाव में मार्गी होने वाले हैं। ऐसे में बेवजह चला आ रहा खर्च अब से अब समाप्ति मिल सकती है। लोन और कर्ज से निजात मिल सकती है। करियर के क्षेत्र में आपको लाभ मिलने के काफी आसार नजर आ रहे हैं। आपके काम को देखते हुए कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। व्यापार में भी खूब लाभ मिल सकता है। प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। धन लाभ के कई योग बन रहे हैं। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीत सकता है। इसके साथ ही स्वास्थ्य बेहतर रहने वाला है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।