Saturn Planet Margi 2024: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को कर्मफल दाता और न्याय प्रदाता माना गया है। इसलिए शनि देव की चाल में परिवर्तन बेहद मायने रखती है। आपको बता दें कि 15 नवंबर को शनि देव ने अपनी सीधी चाल से चलना शुरू कर दिया है। शनि देव 30 साल बाद अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में मार्गी हुए हैं। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का मार्गी होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन भाव पर मार्गी हुए हैं। साथ ही वह आपकी राशि के स्वामी हैं। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आप अधिक निर्णायक और लक्ष्य के प्रति अधिक फोकस बनेंगे। आपको व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। निवेश लाभदायक सिद्ध होंगे, अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। वहीं आप अधिक आत्मविश्वासी बनेंगे। साथ ही इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंंगे।
मेष राशि (Aries Zodiac)
शनि देव का मार्गी होना मेष राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर मार्गी हुए हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस दौरान नौकरी में प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं। वर्क प्लेस और कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। कारोबार से जुड़ी यात्राएं लाभदायक होंगी। नए व्यापारिक संबंध बनने से बिजनेस पर बढ़िया असर होगा। वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ के योग बनेंगे। साथ ही इस दौरान आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ होगा। वहीं संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव सीधी चाल चलना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर मार्गी हुए हैं। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस समय प्रतियोगी छात्रों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है। साथ ही नौकरी में इंक्रीमेंट के साथ प्रमोशन के योग बनेंगे। बॉस और अधिकाई आपसे प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। कारोबारियों की व्यापारिक यात्राएं लाभदायक होंगी।