Shash Mahapurush Rajyog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर एक ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। इन ग्रहों में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण शनि और गुरु बृहस्पति माने जाते हैं। जहां गुरु को कृपालु माना जाता है। वहीं शनि को क्रूर और न्याय का देवता माना जाता है। यह एक ऐसा ग्रह है जो सबसे धीमी गति से चलता है। इसलिए ये एक राशि एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में एक राशि में दोबारा आने में करीब 30 साल का वक्त लगता है। बता दें कि इस समय शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान है और साल 2025 में राशि परिवर्तन करेंगे। शनि के कुंभ राशि में रहने से शश नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। यह योग काफी प्रभावशाली माना जाता है। इस राजयोग को पंचमहापुरुषों में से एक माना जाता है। ऐसे में साल 2025 में जब शनि राशि परिवर्तन करेंगे तब तक ये राजयोग बनने वाला है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को खूब धन लाभ के साथ समाज में मान-सम्मान मिलेगा। आइए जानते हैं शनि के शश राजयोग बनाने से किन राशियों को मिलेगा सबसे अधिक लाभ…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि इस राजयोग को तब बनाते हैं जब वह लग्न भाव से या चंद्र भाव से केंद्र पर स्थित हो। साधारण शब्दों में करें, तो शनि कुंडली में जब शश राजयोग बनाता है जब ये लग्न या चंद्रमा से पहला, चौथा, सातवां या फिर दसवें भाव में तुला, मकर और कुंभ राशि में स्थिति हो।
वृषभ राशि (Vrishbha Zodiac)
इस राशि में शश राजयोग दशम यानी कर्म भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को करियर में खूब लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही रिश्तों में मधुरता आएगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को भी खूब लाभ मिल सकता है। नई नौकरी तलाश रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही कारोबार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। परिवार के साथ भी अच्छा समय बीतेगा।
मकर राशि (Makar Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी शश राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में ये राजयोग ग्यारहवें भाव में बन रहा है। इस भाव को करियर का माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इसके साथ ही रुके हुए काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य का बढ़ोतरी हो सकती है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है या फिर विदेश घूमने का प्लान बन सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह राजयोग शुभ साबित हो सकता है।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
कुंभ राशि के लग्न भाव में शश राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। किस्मत का पूरा मिलेगा, जिससे हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही विदेश में उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आपके काम को देखते हुए प्रमोशन, इंक्रीमेंट हो सकता है। आप अपने हुनर से हर किसी को प्रेरित करेंगे। इसके साथ ही यह आपके करियर को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। बिजनेस में भी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। खासकर पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में खूब लाभ मिल सकता है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। इसके साथ ही लंबे समय से कोर्ट-कचहरी चल रहे मामलों से निजात मिल सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी ये योग लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।