Shani Gochar 2024 Raksha Bandhan: सावन का पवित्र माह आरंभ हो चुका है। इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करके उनका आशीर्वाद पाने के लिए विभिन्न तरह से पूजा के साथ-साथ ज्योतिषीय उपाय अपना रहे हैं। जहां इस साल सावन सोमवार से आरंभ होकर इसी दिन समाप्त हो रहे हैं, तो वहीं ग्रह और नक्षत्रों के हिसाब से सावन काफी खास है। ऐसे ही आने वाली 19 तारीख को भगवान शिव के साथ-साथ शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। इस दिन सावन सोमवार, रक्षा बंधन होने के साथ-साथ चंद्रमा की शनि के साथ युति भी हो रही है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों के ऊपर शनिदेव के साथ-साथ शंकर जी की विशेष कृपा होगी। आइए जानते हैं चंद्रमा के कुंभ राशि में जाने से किन राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 22 जुलाई को सावन सोमवार के दिन चंद्रमा शनि की राशि मकर राशि में विराजमान थे। वहीं आखिरी सावन सोमवार के दिन चंद्रमा शनि की राशि कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। चंद्रमा के स्वामी स्वयं शंकर जी है। ऐसे में सावन के आखिरी सोमवार को शनिदेव के साथ-साथ शंकर जी का इन राशियों पर विशेष प्रभाव होगा।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि के जातकों के ऊपर शनिदेव की विशेष कृपा होगी। इस राशि में शनिदेव ग्यारहवें भाव में विराजमान है और इसी भाव में चंद्रमा भी रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को करियर में उछला देखने को मिल सकती है। लंबे समय से चली आ रही परेशानी से अब छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही शनि महाराज खाली झोली को भरेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही जो जातक व्यापार कर रहे हैं उन्हें भी लाभ मिलेगा। निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। भोलेनाथ की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी चंद्रमा का गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। कुंभ राशि में शनि और चंद्रमा गोचर करके इस राशि में तीसरे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए रक्षाबंधन का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। शनिदेव की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। कार्य के सिलसिले में कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इसमें आपको लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। परिवार के बीच लंबे समय से चली आ रही अनबन अब शांत हो सकती है। इसके साथ ही जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। अगर आप धन का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। शनि की कृपा से जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। मन-चित्त शांत रहेगा। इसके साथ ही आप भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं । इसमें आपको लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपको लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। आपके काम की प्रशंसा की जा सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
इस राशि के लग्न भाव में शनि और चंद्रमा रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर शनिदेव के साथ शंकर जी की विशेष कृपा रहेगी। इस राशि में शनि साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन पर शनिदेव सकारात्मक प्रभाव डालेंगे। लंबे समय से जो चुनौतियां चली आ रही थी उसमें अब लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही आपने जीवन के बहुत सारे पहलुओं को खो दिया था अब कुछ रोमांचक हो सकता है। जीवन में कुछ नई चीजों की एंट्री हो सकती है। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी भी क्षेत्र में नया कदम उठाने से आपको खूब लाभ मिलने वाला है। आपकी इच्छाशक्ति मजबूत होगी, जिससे आप हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयासों में अब सफलता हासिल कर सकते हैं। कई चुनौतियां आएगी लेकिन उन्हें आप पार कर लेंगे।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।