Shani Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह को सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली माना गया है। हालांकि शनि ग्रह का वक्री होना ज्योतिष में अच्छा नहीं माना गया है। कहा जाता है कि शनिदेव जातक को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। इसलिए वह कर्मफल के स्वामी भी माने जाते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, शनि 30 जून 2024 को वक्री हुए थे और फिर 15 नवंबर 2024 को मार्गी होंगे। जब शनि वक्री होते हैं तो सभी 12 राशि वाले जातकों पर इसका शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। लेकिन ये 4 राशियां ऐसी हैं जिन्हें शनिदेव की सीधी चाल से राहत की सांस लेने को मौका मिल सकता है। इन राशि वाले जातकों पर अपार धन बरस सकता है। इस दौरान इन राशियों को मनमुताबिक सफलता मिलेगी। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये 4 राशियां।
शनि की सीधी चाल से इन 4 राशियों की चमक सकती है किस्मत
कर्क राशि (Kark Rashi)
शनिदेव के मार्गी होने से कर्क राशि वाले जातकों को करियर, व्यापार, नौकरी में तरक्की मिल सकती है। इस दौरान ये राशि वाले अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। शनि गोचर से आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। आमदनी का नया जरिया मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। बॉस आपके कार्यों की सराहना करेंगे। समाज में मान-सम्मान मिल सकता है। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत में सुधार होगा।
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)
शनि गोचर वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए भाग्यशाली साबित होने वाला है। इस दौरान आप अधिक आत्मविश्वासी बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता प्राप्त हो सकता है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बिजनेस में मुनाफा मिलेगा। परिवारवालों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। घर पर खुशियों का माहौल रहेगा।
मकर राशि (Makar Rashi)
मकर राशि वाले जातकों को भी शनि गोचर का लाभ मिलने वाला है। व्यापार में लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों की इनकम में वृद्धि हो सकती है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को फायदा होगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों का मनपसंद जगह ट्रांसफर हो सकता है। मेहनत का फल मिलेगा। छात्रों को पढ़ाई में मन लगेगा।
कुंभ राशि (Kumbh Rashi)
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह गोचर अत्यंत शुभ साबित होने वाला है। कुंभ राशि वाले लोग शनि की मार्गी होने से शांत महसूस करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को बोनस मिल सकता है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। सेहत में सुधार होगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। निवेश करने के लिए समय शुभ है। शनिदेव की कृपा से आपके रुके हुए कार्यों मेंतेजी आएगी।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
