ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को कर्मफल दाता कहा जाता है। वह जातकों को उनके कर्मों के हिसाब शुभ या फिर अशुभ फल देते हैं। ऐसे में शनि के राशि या फिर नक्षत्र परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से पड़ता है। बता दें कि इस समय शनि अपनी स्वराशि कुंभ राशि में विराजमान है। वहीं 15 मार्च को शनि शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। शनि इस नक्षत्र में 17 अक्टूबर 2023 तक विराजमान रहेंगे। बता दें कि शतभिषा नक्षत्र के स्वामी राहु है। ऐसे में शनि और राहु के इस संयोग से कई राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती है। जानिए शनि के शतभिषा नक्षत्र के पहले चरण पर होने से किन राशियों को रहना होगा संभलकर।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

कर्क राशि के जातकों के लिए शनि का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करना लाभकारी सिद्ध नहीं होगा, क्योंकि इस राशि की शनि की ढैय्या चल रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को 17 अक्टूबर तक थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है। बेवजह के खर्च से परेशान हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को भी कार्यस्थल में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। इसके साथ ही बिजनेस में ज्यादा पैसा लगाने से बचें।

कन्या राशि ( Kanya Zodiac)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी शनि का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करना लाभकारी सिद्ध नहीं होगा। इस राशि के जातकों को कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता की सेहत का भी खास ख्याल रखें। जो लोग गलत तरीके से पैसा कमा रहे हैं। वो थोड़ा संभलकर जाएं, क्योंकि उनका ये तरीका उजागर हो सकता है। समान में मान-सम्मान की कमी हो सकती है। रिश्तों में भी खटास आ सकती है। वाहन चलाते समय थोड़ा सावधानी बरतें।

कुंभ राशि ( Kumbh Zodiac)

इस राशि में अभी शनि की साढ़े साती चल रही है। ऐसे में शनि के राहु के नक्षत्र में प्रवेश करने से कई मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 17 अक्टूबर तक इस राशि के जातकों को थोड़ा और संभलकर रहने की जरूरत है। किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से बचें, क्योंकि भविष्य में इसका बुरा असर पड़ सकता है। बेवजह खर्च से परेशान हो सकते हैं। कर्ज तक लेने की नौबत आ सकती है। परिवार के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। इसके साथ ही उसके स्वास्थ्य पर अधिक खर्च हो सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।