Saturn Planet Gochar In Kumbh: वैदिक ज्योतिष मुताबिक शनि देव सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से भ्रमण करते हैं। वहीं शनि देव न्याय, कर्म के दाता भी माना जाता है। आपको बता दें कि शनि देव ने जनवरी 2023 को अपनी स्वराशि कुंभ में प्रवेश कर लिया है और वह साल 2025 तक कुंभ में ही स्थित रहेंगे। ऐसे में शनि देव 3 राशि के जातकों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी करेंगे। साथ ही इन लोगों को पद- प्रतिष्ठा की भी प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का संचरण लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से नवम भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं इस दौरान बीच- बीच में आप देश- विदेश की यात्रा भी करेंगे। साथ ही यात्राओं से लाभ मिलेगा। वहीं आप धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। साथ ही अगर आपका करियर रिसर्च के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं छात्रों को विदेश में जाकर पढ़ाई करने का मौका मिल सकता है।

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Puja Timings, Live Darshan: Watch Here

मकर राशि (Makar Zodiac)

शनि देव का कुंभ में भ्रमण मकर राशि के जातकों को अनुकूलि सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति समय- समय पर होती रहेगी। वहीं आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग आपसे इंप्रेस होंगे। साथ ही आर्थिक क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा। नौकरी में बदलाव के प्रयास सफल होंगे। बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति होगी। वहीं शनि देव आपकी राशि से लग्न भाव के भी स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का संचरण अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से दशम भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में शानदार सफलता मिलगी। नौकरीपेशा का कार्यस्थल पर प्रभाव भी बढ़ेगा। आपको संपत्ति के जरिए भी लाभ मिलने की संभावनाएं बन सकती हैं। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही अगर आप व्यापारी हैं, तो आपको व्यवसाय में अच्छा लाभ मिल सकता है। वहीं व्यापार का विस्तार होगा। वहीं इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही कार्यों में सिद्धि मिलेगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024