Shani Transit In Kumbh: हिंदू धर्म में जब भी किसी बच्चे का जन्म होता है, तो सबसे पहले उसके माता- पिता को उसकी राशि और किस पाये में उसका जन्म हुआ है। ये ज्योतिषी से पूछते हैं। आपको बता दें कि वैदिक ज्योतिष (Vedic Astrology) में 4 पाया या पाद का जिक्र मिलता है। जो है सोना, चांदी, तांबा और लोहा। इनमें सबसे अशुभ लोहे के पाद माने जाते हैं। आपको बता दें कि शनि जब एक राशि से दूसरी राशि में गोचर (Shani Transit 2023) करते हैं, उस समय चंद्रमा ग्रह जिस राशि में होते हैं उससे शनि का पाया तय होता है।
आपको बता दें कि 17 जनवरी 2023 को शनि देव कुंभ राशि (Saturn Planet Gochar in Aquarius) में गोचर करने जा रहे हैं, इसलिए मेष, सिंह और धनु राशि पर शनि का लौह पाया रहेगा। मतलब जिन लोगों की राशियां ये हैं, या जो लोग इन राशियों में पैदा होंगे उन लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। आइए जानते हैं इन लोगों को क्या परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है…
मेष राशि: शनि के लौह पाद (Shani In Loh Pad) होने से आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। इस समय आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही समय आप सेविंग करने में थोड़े असफल हो सकते हैं। वहीं इस समय आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। साथ ही कार्यस्थल पर आपको सीनियर या किसी अन्य के साथ विवाद पैदा हो सकता है। परिवार के सदस्यों के संग मनमुटाव हो सकता है।
सिंह राशि: आप लोगों पर शनि के लौह पाया होने से प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए इस समय व्यापार थोड़ा धीमा चल सकता है। साथ ही अगर नौकरी कर रहे हैं तो कार्यस्थल पर कार्य का अधिक दबाव पड़ सकता है। इस समय आप नौकरी छोड़ने का विचार भी बना सकते हैं। साथ ही जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है।
धनु राशि: शनि देव के लौह पाद होने से धनु राशि के जातकों की मुश्किल बढ़ सकती है। इस समय आपको व्यापार में धन की हानि हो सकती है। साथ ही व्यापार में कोई डील फाइल होते होते रुक सकती है। कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। कहीं पर आपका धन डूब सकता है।