Horoscope Predictions 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2023 ज्योतिष की दृष्टिकोण से बेहद अहम सिद्ध होने वाला है। क्योंकि कई बड़े गोचर इस साल होंगे। उसकी लिस्ट में कर्मफल दाता शनि देव का भी नाम शामिल हैं। आपको बता दें कि शनि देव 17 जनवरी को शनि देव राशि परिवर्तन (Shani Dev Gochar 2023) करने जा रहे हैं। शनि देव एक राशि में ढाई साल बाद गोचर करते हैं, इसलिए शनि देव जनवरी 2023 में कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे शश नाम का राजयोग (Shash Rajyog) बनने जा रहा है। जिससे 4 राशि के लोगों को सरकारी नौकरी मिलने और बिजनेस में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि: आप लोगों के लिए साल 2023 अनुकूल साबित हो सकता है। इस साल आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। वहीं शनि देव के प्रभाव से आपको व्यापार और करियर में उन्नति मिल सकती है। साथ ही जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए नौकरी का ऑफर आ सकता है। मतलब उनकी मेहनत रंग ला सकती है। वहीं जो व्यापारी हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं शनि देव आपकी 11वें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा धनलाभ हो सकता है।

तुला राशि: साल 2023 तुला राशि के जातकों को शुभ सिद्ध हो सकता है। इस साल आपको शनि देव के प्रभाव से नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। साथ ही विदेश में नौकरी लगने के भी योग हैं। जो छात्र कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह साल एक वरदान के समान हो सकता है। उन्हें करियर में बड़ी सफलताएं मिलने के योग हैं। साथ ही जो लोग शुक्र और शनि देव से जुड़ा हुआ व्यापार करते हैं- जैसे, (ऑयल, पेट्रोलियम, खनिज, फैशन डिजाइनिंग, लग्जरी आयटम और लोहा) उनके लिए  यह शानदार साबित हो सकता है।

वृष राशि: आप लोगों के लिए साल 2023 करियर और व्यापार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से दशम स्थान में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे नौकरी और व्यापार का स्थान माना जाता है। इसलिए इस साल आपको नौकरी के अच्छे- अच्छे ऑफर आ सकते हैं। व्यापार में धनलाभ और कारोबार का विस्तार हो सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे लोगों को सपना पूरा हो सकता है। वहीं नौकरी में प्रमोशन और इनक्रीमेंट के भी प्रबल योग हैं।

वृश्चिक राशि: साल 2023 वृश्चिक राशि के जातकों को आर्थिक दृष्टि से शुभ साबित हो सकता है। इस साल सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली से चतुर्थ भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे भौतिक सुख और माता का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही  वेतन में वृद्धि और प्रमोशन के भी योग हैं। वहीं इस साल आपको एक से ज्यादा आय के स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है।