Shani Dev Uday:  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। इस साल 2022 में कई बड़े ग्रह गोचर और उदय होने जा रहे हैं। इस लिस्ट में न्यायाधीश शनि देव का भी नाम है। आपको बता दें वर्तमान में शनि मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। 29 अप्रैल 2022 को शनि कुंभ राशि में गोचर करेंगे। मकर और कुंभ राशियां शनि देव की अपनी राशि मानी जाती हैं क्योंकि इन राशियों का स्वामी ग्रह शनि है।

शनि देव के उदय होने का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। 29 अप्रैल 2022 को शनिदेव मकर राशि से अपनी यात्रा को समाप्त करते हुए कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शनिदेव करीब 30 वर्षों के बाद पुन:कुंभ राशि में आ रहे हैं। शनि के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू हो जाएगी। आइए जानते हैं…

मेष राशि: इन राशि और लग्न वालों की गोचर कुंडली के दशम (कर्म, करियर, जॉब, व्यापार) भाव में शनि देव उदित हो रहे हैं। इसलिए आपकी कुंडली में राज योग का निर्माण हो रहा है। जिससे आपको राजसत्ता की प्राप्ति हो सकती है। आप चुनाव जीत सकते हैं या फिर राजनीति में आपको कोई बड़ा पद मिल सकता है।

तुला राशि: आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ (सुख, वाहन, माता) के भाव में शनि देव उदित हो रहे हैं। इसलिए आपकी कुंडली में केंद्र त्रिकोण राज योग बन रहा है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने की संभावना रहेगी। हर काम में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा।

कर्क राशि: आपकी गोचर कुंडली के सप्तम (दांपत्य जीवन, साझेदारी) स्थान में शनि देव उदय हो रहे हैं। इसलिए आपकी कुंडली में भी केंद्र त्रिकोण राज योग का निर्माण हो रहा है। इसलिए इस समय आपको साझेदारी का काम फलेगा। इस दौरान आप राजनीति में भी सफल हो सकते हैं।

वृष राशि: शनि देव के उदय होने से आपकी गोचर कुंडली में भी राज योग का निर्माण हो रहा है। यह समय काम- कारोबार के लिए बहुत अच्छा है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि: शनि के मकर राशि में उदित होने से कुंभ राशि पर भी शुभ प्रभाव पड़ेगा। राशि स्वामी शनि उदित होकर कुंभ राशि के लोगों को धन लाभ दिलाएंगे। भाग्य इन पर मेहरबान होगा और अपने कार्यक्षेत्र में यह तारीफ और तारीफ पाएंगे। 

मीन राशि: आपकी राशि से शनि 11वें भाव में उदित हो रहे हैं, जिसे इनकम का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही फिजूल खर्चों पर लगाम भी लग सकती है।

धनु राशि: आपकी राशि से शनि दूसरे भाव में उदित हो रहे हैं, जिसे धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको व्यापार में धनलाभ हो सकता है। साथ ही आप वाणी के प्रभाव से इस दौरान धन कमा सकते हैं। निवेश के लिए भी यह समय अच्छा है।

मकर राशि: आपकी गोचर कुंडली में शश और त्रिकोण राज योग बन रहा है। साथ व्यापार दाता बुध भाग्येश के साथ बैठा है। इसलिए आपको राजसत्ता की प्राप्ति हो सकती है। आप चुनाव जीत सकते हैं या फिर आप आपको कोई मंत्री या अन्य पद मिल सकता है।